{"_id":"61e07d1fad27d6387f3115de","slug":"vidhan-sabha-election-2022-nomination-process-will-start-from-today-under-tight-security-aligarh-news-ali28303063","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव 2022 : कड़ी सुरक्षा में आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव 2022 : कड़ी सुरक्षा में आज से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट पर फ्लैग मार्च निकालते अर्द्धसैनिक बल।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी सुरक्षा के मध्य विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार आज से शुरू होगी। सुबह 11 बजे से तीन बजे तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिलाधिकारी न्यायालय समेत कलक्ट्रेट स्थित सात न्यायालयों में पर्चे भरे जाएंगे। सीसी कैमरों की निगरानी में होने वाली नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के अलावा मात्र दो व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया 21 जनवरी तक बदस्तूर जारी रहेगी।
जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि शुक्रवार से शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया के लिए त्रिस्तरीय स्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक कोई भी कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन कर सकता है। सभी विधानसभाओं के लिए न्यायालयों में अलग-अलग नामांकन कक्ष बनाए गए हैं। नामांकन के दौरान सीसीटीवी कैमरे के साथ वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रत्याशी के अलावा दो अन्य लोगों को ही एक साथ प्रवेश मिलेगा। 21 जनवरी तक नामांकन होंगे। रविवार का अवकाश रहेगा। प्रत्याशियों व समर्थकों की गाड़ियों को 100 मीटर पहले रोक दिया जाएगा।
इसके बाद उन्हें पैदल ही नामांकन कक्ष तक आना होगा। कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर भी चेकिंग होगी। सभी विधानसभाओं के लिए अलग-अलग आरओ और एआरओ नियुक्त कर दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होने वाली नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी। इसके लिए 10 वीडियो कैमरे लगाए गए हैं। नामांकन के लिए पर्याप्त मात्रा में मजिस्ट्रेट व पुलिस बल लगाए गए हैं। नामांकन के दौरान जुलूस व रैली पर रोक रहेगी। प्रत्याशी अधिकतम दो गाड़ियों का प्रयोग कर सकेंगे। पुलिस कर्मी इन वाहनों को भी कलेक्ट्रेट से 100 मीटर पहले रोक लेंगे। इसके बाद पैदल ही नामांकन कक्ष तक जाना होगा। उन्होंने जिले के लोगों से अपील है कि जरूरी काम होने पर ही कलक्ट्रेट आएं। न्यायालयों का काम भी चुनाव के चलते काम नहीं होगा।
विज्ञापन
यहां होंगे नामांकन
-खैर विधानसभा क्षेत्र : एडीएम प्रशासन न्यायालय
बरौली विधानसभा क्षेत्र : एडीएम वित्त एवं राजस्व न्यायालय
अतरौली विधानसभा क्षेत्र : अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय न्यायालय
छर्रा विधानसभा क्षेत्र : अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम न्यायालय
कोल विधानसभा क्षेत्र : एडीएम सिटी न्यायालय
शहर विधानसभा क्षेत्र : सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय
इगलास विधानसभा क्षेत्र : डीएम न्यायालय
यह रहेगी व्यवस्था
अलीगढ़। एडीएम सिटी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि नामांकन के दौरान किसी भी शस्त्रधारक या सुरक्षाकर्मी को नामांकन कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। एसीएम द्वितीय को नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर का प्रभारी बनाया गया है। जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी को तस्वीर महल चौराहा, जिला कार्यक्रम अधिकारी को कलक्ट्रेट के गेट संख्या तीन व जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को लोक निर्माण विभाग के तिराहे के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया है। ब्यूरो
72 घंटे के अंदर की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट देनी होगी
अलीगढ़। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि नामांकन से पहले प्रत्याशियों को 72 घंटे के अंदर की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। एंटीजन या आरटीपीसीआर दोनों रिपोर्ट मान्य हाेंगी। इसके लिए सीएमओ को आदेशित कर दिया गया है।
आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होगा बर्दाश्त : डीएम
नामांकन से पूर्व जिलाधिकारी (डीएम) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने तैयारियों की समीक्षा की। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उल्लंघन करने वाले राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी दलों को आचार संहिता के नियमों की जानकारी दे दी गई है।
उन्होंने कहा है कि 14 से 21 जनवरी तक नामांकन होंगे। 16 जनवरी को अवकाश रहेगा। सभी अधिकारी व कर्मचारी कोविड नियमों का पालन करें और मास्क अवश्य पहनें। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिटर्निंग अफसर का निर्णय सभी के लिए मान्य रहेगा। नामांकन के बाद प्रत्याशी को सुरक्षा गार्ड मिलेगा। अगर वह सुरक्षा लेने से मना करता है तो उससे लिखित में लिया जाए। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि नामांकन के दौरान दंगा नियंत्रण दस्ता मौजूद रहेगा। 15 जनवरी तक सभी प्रकार की रैली, जुलूस व पदयात्रा पर रोक रहेगी। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 6 स्थानों पर बैरीकेटिंग की गई है। नामांकन के लिए क्षेत्र व स्थलवार पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। इससे पूर्व डीएम ने एडीएम सिटी के साथ कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने सभी न्यायालयों में नामांकन से जुड़ी तैयारियां को परखा। उन्होंने कर्मचारियों को गाइड लाइन का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नामांकन कक्ष के अंदर व बाहर वीडियोग्राफी कराई जाए। हर कक्ष के बाहर दीवार पर घड़ी लटकाई जाए। बैरीकेटिंग का काम समय से पूरा कर लिया जाए। कोई भी अराजक या असामाजिक व्यक्ति बैरिकेटिंग के दायरे के अंदर नही आने दिया जाए। अगर कोई नियम तोड़ता है उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।
नहीं बिका एक भी नामांकन पत्र
बृहस्पतिवार से कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र बिक्री की शुरुआत हो गई है। कलेक्ट्रेट के न्यायालयों में विधानसभावार बिक्री के पहले दिन एक भी नामांकन नहीं बिका। अब शुक्रवार से नामांकन पत्रों की बिक्री की शुरुआत होने की उम्मीद है। ब्यूरो