फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Video of roti being made with spit goes viral, operator and artisan arrested

Aligarh News: थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, संचालक व कारीगर हिरासत में

Sun, 14 Dec 2025 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 14 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Video of roti being made with spit goes viral, operator and artisan arrested
टप्पल कस्बे के लालपुर चौराहे पर स्थित एक होटल में थूक लगाकर रोटी बनाने का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को होटल पर छापा मारा और खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। पुलिस ने होटल संचालक और कारीगर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


वीडियो प्रसारित होने के बाद होटल संचालक हफीज निवासी जेवर जिला गौतमबुद्धनगर और रोटी बनाने वाला कारीगर बाबू खान निवासी बुलंदशहर ने शनिवार को होटल बंद कर दिया था और भाग गए थे। पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और उनसे होटल खुलवाया गया। मुख्य खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार तोमर के साथ पहुंची टीम ने होटल में बिक रहे खाद्य पदार्थों की जांच की और अंडा करी और दही के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया है।
विज्ञापन


टीम ने बिक्री के लिए बनाई गई लगभग 20 किलोग्राम अंडा करी को नष्ट करा दिया। खाद्य निरीक्षक त्रिभुवन नारायण और मानवेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वीडियो वायरल होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद छापा मारा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि होटल की रसोई में भी भारी गंदगी पाई गई। होटल संचालक और कारीगर पुलिस की हिरासत में है। वहीं टप्पल थाना प्रभारी शिव प्रसाद सिंह ने कहा कि होटल संचालक और कारीगर को हिरासत में लिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed