फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Vehicle thief arrested

अलीगढ़ः दादों पुलिस ने दबोचा वाहन चोर गैंग, कार-बाइकें बरामद

Fri, 17 Sep 2021 09:14 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:14 PM IST
विज्ञापन
Vehicle thief arrested
वाहन चोर गैंग के सदस्य पुलिस की‌ गिरफ्त में। - फोटो : GANGIRI
दादों पुलिस ने वाहन चोरी कर उन पर फर्जी इंजन व चेसिस नंबर डालकर बेचने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। इनके कब्जे से तीन कार व एक दर्जन बाइक बरामद हुई हैं। पकड़े गए गैंग में एक बरेली से 25 हजार का इनामी व बाकी अपने जिले से 5-5 हजार के इनामी पेशेवर वाहन चोर हैं। बरेली के इनामी पर कई मुकदमे हैं।
विज्ञापन

निवर्तमान एसओ अजब सिंह के अनुसार बृहस्पतिवार रात चेकिंग के दौरान आलमपुर चौराहा पाली रोड से सात लोग पकड़े गए। जिन्होंने अपने नाम बरेली जनपद से 25 हजार का इनामी गीता विहार क्वार्सी निवासी हाल मथुरा निवासी लविश उर्फ शेरू, आरएएफ रोड क्वार्सी निवासी अजय उर्फ विजय, शंकर विहार क्वार्सी का विकास सोलंकी, पंडावल छतारी बुलंदशहर का महेश, खैर बाईपास का अरविंद अग्रवाल उर्फ अमन, एडीए शाहजमाल का जाहिद व देहली गेट सराय मियां का आमिर बताए। इनके पास से तीन कार व 12 बाइक बरामद हुईं।
विज्ञापन

इनमें ज्यादातर बाइकें पुरानी व न चलने की हालत में थीं। लविश बरेली से इनामी था, जबकि बाकी अपने जिले से 5-5 हजार के इनामी थे। लविश वर्तमन में दिल्ली से भी वाहन चोरी के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। इन लोगों ने स्वीकारा कि ये लोग अलग-अलग स्थानों से बाइकों को चोरी कर उन पर अपने पास से फर्जी इंजन व चेसिस नंबर डालकर फर्जी आरसी तैयार कराकर उन्हें बेच देते थे। इन दिनों इनके चोरी के वाहन आलमपुर के पास एक ठिकाने पर जमा हो रहे थे। बीती रात यहां से वाहनों को किसी अन्य ठिकाने पर ले जाने की तैयारी थी। इसी दौरान इन्हें दबोच लिया गया। बरामद कारों में से एक हरियाणा व एक अलीगढ़ नंबर की है। बाइकों में से एक दिल्ली नंबर की है। बाकी के नंबर घिसे व मिटे हुए हैं। जिनके विषय में पुलिस जानकारी करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed