{"_id":"63eaa02f0d52448ec106ee90","slug":"valentines-day-300-couples-will-be-tied-in-seven-rounds-aligarh-news-c-2-ali1009-44011-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Valentine's Day: बिना मुहूर्त वेलेंटाइन डे पर सात फेरों में बंधेंगे 300 जोड़े, यादगार जो बनाना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Valentine's Day: बिना मुहूर्त वेलेंटाइन डे पर सात फेरों में बंधेंगे 300 जोड़े, यादगार जो बनाना है
Tue, 14 Feb 2023 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
रिंकू शर्मा
रिंकू शर्मा
Updated Tue, 14 Feb 2023 02:10 AM IST
सार
श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा बताते हैं कि 14 फरवरी को कोई विशेष मुहूर्त नहीं था, लेकिन वेलेंटाइन डे होने के कारण लोग जबरदस्ती मुहूर्त बनवाने आते हैं। वेलेंटाइन डे पर शादी करने में कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
शादी
- फोटो : Istock
विस्तार
आज वेलेंटाइन डे है। इस बार इस खास दिन पर करीब तीन सौ से अधिक शादियां होंगी। हालांकि वेलेंटाइन डे पर कोई शुभ मुहूर्त नहीं हैं, लेकिन लोग इस दिन खूब शादियां करते हैं। सात फरवरी को रोज डे से वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हुई थी। वेलेंटाइन वीक होने के साथ ही फरवरी में शादियों के शुभ मुहूर्त भी ज्यादा होते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में युवा इसके आसपास की तारीख को ही शादियां करना ज्यादा पसंद करते हैं। इस बार 14 फरवरी को शहर में तीन सौ से अधिक शादियां होने का अनुमान है। फरवरी के बाद मार्च माह में एक ही शुभ मुहूर्त है। इसके बाद 3 मई से फिर से शुभ मुहूर्तों की भरमार है।
विज्ञापन
कोरोना के बाद शादियों में आई बहार
यूपी टेंट व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश वरिष्ठ मंत्री प्रदीप गंगा ने बताया कि इस बार शहर में वेलेंटाइन डे पर तीन सौ से अधिक शादियां होंगी। शहर में छोटे बड़े मिलाकर कुल 250 लॉज हैं। इसके अलाव खुले मैदान, प्राइवेट स्पेस और सरकारी स्कूलों में भी शादियां होती हैं। कोरोना के बाद शादियों में फिर से बहार आ गई है।
विज्ञापन
अभी फरवरी में पांच और शुभ मुहूर्त
श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान के अध्यक्ष पं. हृदय रंजन शर्मा बताते हैं कि फरवरी में कुल 12 शुभ मुहूर्त थे। अब 15, 16, 17, 21, 22, 26 कुल छह मुहूर्त ही बचे हैं। 14 फरवरी को कोई विशेष मुहूर्त नहीं था, लेकिन वेलेंटाइन डे होने के कारण लोग जबरदस्ती मुहूर्त बनवाने आते हैं। वेलेंटाइन डे पर शादी करने में कोई नुकसान नहीं है।