{"_id":"698880819e8fb643250e2103","slug":"uproar-over-vandalism-of-bajrang-bali-murti-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बजरंग बली की मूर्ति खंडित करने पर हंगामा, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बजरंग बली की मूर्ति खंडित करने पर हंगामा, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
Sun, 08 Feb 2026 05:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 08 Feb 2026 05:55 PM IST
सार
सड़क किनारे बजरंग बली की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। ग्रामीण और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने खंडित मूर्ति देखते ही आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गभाना में गांव राजमऊ के पास सड़क किनारे स्थापित बजरंग बली की मूर्ति 7 फरवरी की देर शाम किसी ने खंडित कर दी। खबर मिली तो ग्रामीणों सहित हिंंदू रक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों का गुस्सा शांत कराया।
विज्ञापन
मामले में हिंदू रक्षा दल के जिलामंत्री दिनेश लोधी की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दर्ज रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि गांव राजमऊ व मदनपुर छबीला के निकट सड़क किनारे बजरंग बली की मूर्ति स्थापित थी। 7 फरवरी की देर शाम असामाजिक तत्वों ने इस मूर्ति को खंडित कर दिया। राहगीरों की नजर खंडित मूर्ति पर पड़ी तो उन्होंने गांव में खबर दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे ग्रामीण और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने खंडित मूर्ति देखते ही रोष जताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सचिन कुमार ने उन्हें शांत कराया। हिंदू रक्षा दल के जिला संयोजक भूपेंद्र राजपूत पुष्पेंद्र, गोरक्षा प्रमुख कुलदीप, ललित, सोनू कुमार ने कहा कि 24 घंटे में आरोपी नहीं पकड़े गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन