{"_id":"60c1b7e972cc3d419340a540","slug":"up-womens-commission-member-meena-kumari-gives-controversial-statement-on-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़े बोल: यूपी महिला आयोग की सदस्य का विवादित बयान, बोलीं- लड़कियों को नहीं देना चाहिए मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़े बोल: यूपी महिला आयोग की सदस्य का विवादित बयान, बोलीं- लड़कियों को नहीं देना चाहिए मोबाइल
Thu, 10 Jun 2021 12:30 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:30 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने लड़कियों को लेकर बेहद विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को मोबाइल नहीं देना चाहिए। अलीगढ़ के लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में महिला उत्पीड़न संबंधित शिकायतों सुनने के दौरान मीडिया के समक्ष उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने लोक निर्माण अतिथि गृह में महिला उत्पीड़न संबंधी शिकायतों को सुनने के दौरान मीडिया के समक्ष लड़कियों को लेकर विवादित बयान दे डाला। उन्होंने लगातार लड़कियों के साथ हो रही घटनाओं का जिम्मेदार लड़कियों को मोबाइल पर बात करना और लड़कियों की मांओं व परिवार को ठहरा दिया है।
विज्ञापन
मीना कुमारी ने अपने बयान में कहा है कि समाज में इस तरह के केस नहीं रुक रहे हैं। हम लोगों के साथ-साथ समाज के लोगों को भी इसमें पैरवी करनी पड़ेगी। अपनी बेटियों को भी देखना पड़ेगा। वह कहां जा रही है? क्या कर रही है और किस लड़के के साथ बैठ रही है? उनके मोबाइल को भी देखना होगा।
विज्ञापन
मैं सभी को यह बोलती हूं, लड़कियां मोबाइल से घंटों बातें करती रहती है। मैटर यहां तक पहुंच जाता है कि जिससे बात कर रही है उसके साथ भाग जाती है। अभी एक वाकया मेरे पास आया है जिसमें एक वाल्मीकि की लड़की है और जाटव का लड़का है। मेरा ससुराल है बालमपुर, कल वहां से लोग मेरे पास आए और बताया कि लड़की-लड़के ने शादी करके अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी है।
विज्ञापन
अब गांव के लोग पंचायत कर रहे हैं और कह रहे हैं कि हम उन्हें घर में घुसने नहीं देंगे। मेरी अपील है कि घर वाले अपनी बेटियों को मोबाइल ना दें, अगर दे रहे हैं तो उस पर पूरी निगाह रखें। सबसे पहले उन मांओं को कहती हूं कि वह अपनी बेटियों का ध्यान रखें। यह सब मां की लापरवाही की वजह से होता है।