फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two Rohingya arrested including woman without passport

अलीगढ़ ः बिना पासपोर्ट रह रहे महिला सहित दो रोहिंग्या गिरफ्तार

Tue, 20 Jul 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two Rohingya arrested including woman without passport
रोहिंग्या बांग्लादेशी महिला अभियुक्त। - फोटो : CITY OFFICE
बिना पासपोर्ट-वीजा और वर्क परमिट के यहां रह रहे रोहिंग्या मुसलिमों के सत्यापन के क्रम में महिला सहित दो रोहिंग्या बिना पासपोर्ट-वीजा के पकड़े गए हैं। दोनों बांग्लादेश के रास्ते भारत आकर यहां रहने लगे, जिन्हें पुलिस ने विदेशी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें से एक के पास यूएनएससीआर का संदिग्ध प्रपत्र मिला है, जिनका सत्यापन कराया जा रहा है। साथ में उनसे जुड़े अन्य लोगों को लेकर पुलिस स्तर से जांच जारी है। ये दोनों यहां मीट फैक्टरी में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन

संदिग्ध प्रपत्र के सहारे दस साल से रह रहा था अलीगढ़
पहली गिरफ्तारी कोतवाली पुलिस ने कोतवाली इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन व भुजपुरा चौकी इंचार्ज राकेश कुमार की जांच पड़ताल पर की है। पुलिस जांच के दौरान मकदूम नगर नुक्कड़ वाली गली निवासी अकील के मकान से लतिफुर्ररहमान पुत्र मुखतार अहमद निवासी गांव खंजरपाड़ा थाना ठिगनाप जिला कोक्स बाजार बांग्लादेश को पकड़ा गया। वह यहां बिना पासपोर्ट अवैध तरीके से रह रहा था। पूछताछ में उसने स्वीकारा कि वह 2001 में भारत आया था। एजेंट के जरिये उसे बांग्लादेश से भारत लाया गया। हावड़ा से ट्रेन से वह अलीगढ़ आया, यहां उसे कमेला में काम मिल गया। कुछ समय पहले वह पंजाब की मीट फैक्टरी में नौकरी करने चला गया था। मगर उसके कई परिचित अलीगढ़ में ही रह रहे हैं। इसलिए वह ईद मनाने उन्हीं के पास आया था। पूछताछ में यह भी बताया कि वह मूल रूप से म्यामांर का रोहिंग्या है। उसका परिवार काफी पहले बंगला देश कोक्स बाजार के रिफ्यूजी कैंप में रहता है। घर में मां, एक भाई, दो बहन आदि वहीं रहते हैं। उसके पास से मोबाइल के अलावा यूएनएचसीआर की फोटो स्टेट प्रति पर रिफरेंस कागज मिला है, जिस पर एचसीआर/पीएल/305/एससी 02538 अंकित है। उस पर आरोपी का फोटो भी लगा है, वह देखने में संदिग्ध लग रहा है। जिसकी जांच कराई जा रही है। उसे विदेशी अधिनियम की धारा 14 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

रोरावर पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
रोरावर इंस्पेक्टर सुनील श्रीवास्तव की टीम ने दूसरी महिला की गिरफ्तारी क्षेत्र के चमरौला शाहपुर के मुकेश के घर से की है। महिला असरूल निशा पत्नी अक्कास निवासी समोथीपाड़ा जनपद कोक्स बाजार बांग्लादेश अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ यहां किराये पर रहती थी और मीट फैक्टरी में मजदूरी करती थी। महिला ने स्वीकारा कि वह एक एजेंट की मदद से पांच साल पहले भारत आई थी। बाद में ट्रेन से अलीगढ़ पहुंची। उसे लाने वाले एजेंट की पिछले दिनों मौत हो गई। हालांकि अभी महिला के पति के विषय में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस उसके विषय में जानकारी जुटाने में लगी है। यह महिला भी मूल रूप से म्यामांर की रोहिंग्या है। मगर महिला के बचपन से ही उसका परिवार कोक्स बाजार के रिफ्यूजी कैंप में ही रहता है। इसे भी बिना पासपोर्ट वीजा रहने के कारण विदेशी अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है। उसने बताया कि वह पहले पीपल वाली गली में किराये पर रहती थी। हाल ही में मुकेश पेंटर के मकान में किराये पर पहुंची। उसके पास एक कागज पर बंगला भाषा में लिखे कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं। उसने स्वीकारा कि ये उसके रिश्तेदारों के नंबर हैं और वे खुद भारत आने के विषय में उससे मोबाइल पर बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चे मां के साथ, तीसरा जाएगा बाल सुधार गृह
गिरफ्तार महिला के तीन बच्चों में सबसे छोटा समीर 2 साल, दूसरा 4 साल का माही और तीसरा करीब 12 साल का मुन्ना है। हालांकि नियम के अनुसार जेल जाने वाली महिला के 6-7 वर्ष तक के नाबालिग बच्चों का कोई स्थानीय अभिभावक न हो तो बच्चे मां के साथ रहते हैं। इंस्पेक्टर रोरावर के अनुसार महिला के दो छोटे बच्चे तो उसके साथ जेल दाखिल किए गए हैं, जबकि न्यायालय ने तीसरे 12 साल के बच्चे के लिए सीडब्ल्यूसी के जरिये बाल सुधार गृह में रखने के निर्देश दिए हैं। अब बच्चे को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया जाएगा। वहां के निर्देश पर उसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

- शहर में रोहिंग्या व बांग्लादेशियों को लेकर सर्वे कराया जा रहा है। इसी क्रम में मिले इनपुट के आधार पर इन दोनों को बिना वैध दस्तावेजों के यहां रहते पकड़ा गया है। फिलहाल दोनों को जेल भेजा गया है। इनके पास से मिले दस्तावेज संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। जांच के आधार पर मुकदमों में उन प्रपत्रों को लेकर भी धाराएं बढ़ाई जाएंगी। बाकी इनके करीबियों व अन्य संदिग्धों की जांच जारी है।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी

थाना कोतवाली पुलिस टीम ने एक रोहिंग्या बांग्लादेशी अभियुक्त किया गिरफ्तार। विज्ञप्ति

थाना कोतवाली पुलिस टीम ने एक रोहिंग्या बांग्लादेशी अभियुक्त किया गिरफ्तार। विज्ञप्ति- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed