फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh-Palwal highway construction update

अलीगढ़: पलवल जाने वाले हाईवे के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, वर्ष 2027 के मध्य तक तैयार करने का लक्ष्य

Sun, 30 Aug 2026 04:58 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 30 Aug 2026 04:58 PM IST
सार

हाईवे की अलीगढ़ जनपद में कुल लंबाई लगभग 47 किमी तक है। भूमि अधिग्रहण का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जहां भी कुछ आपत्तियां थीं, उनका निपटारा किया जा रहा है। शेष मामलों को निपटा कर अधिग्रहण जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Aligarh-Palwal highway construction update
अलीगढ़-पलवल हाईवे - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ से हरियाणा के पलवल जिले तक जाने वाले हाईवे नंबर 334-डी के निर्माण ने रफ्तार पकड़ ली है। 31 गांवों से गुजर रहे इस हाईवे पर भूमि अधिग्रहण का काम 80 फीसदी तक पूरा हो चुका है, जिसकी धनराशि का वितरण हो चुका है। निर्माण कार्य भी इसी के साथ आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2027 के मध्य तक इसका निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। इसको फोरलेन बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी प्रशासन सौरभ भट्ट ने बताया कि नए हाईवे की अलीगढ़ जनपद में कुल लंबाई लगभग 47 किमी तक है। भूमि अधिग्रहण का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जहां भी कुछ आपत्तियां थीं, उनका निपटारा किया जा रहा है। शेष मामलों को निपटा कर अधिग्रहण जल्द पूरा कर लिया जाएगा। कार्यदायी संस्था ने काम की रफ्तार बढ़ा दी है। हाईवे के लिए रास्ते का समतलीकरण किया जा रहा है। कुछ जगहों पर पुलों और पुलिया का निर्माण जारी है।
विज्ञापन


यह हाईवे कोल और खैर तहसील के गांवों से होते हुए हरियाणा के पलवल जिले में प्रवेश करेगा। इन गांवों में अर्राना, उदयगढ़ी, बांकनेर, गणेशपुर, नगला अस्सू, उसरह रसूलपुर, बुलाकीपुर, चौधाना, जरारा, ऐंचना, लक्ष्मणगढ़ी, राजपुर, रेसरी, जलालपुर, हीरापुर-हीरपुर, खेड़िया बुजुर्ग, इतवारपुर, दोरपुरी, श्यौराल, हमीदपुर, सूलपुर, बजीदपुर नादा, हरदासपुर, लुसारा बिसवा, लोधा, करसुआ, अंडला, सोतिपुरा, फाजिलपुर कलां, खंडेहा और कुराना शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed