फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Two people died in road accident

बरौला में ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

Thu, 05 Mar 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two people died in road accident
महानगर के बन्नादेवी इलाके के बरौला जाफराबाद और बरौला फाटक के पास दो अलग-अलग लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों को शव सौंपा गया। घटनाओं से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पहला वाकया मंगलवार रात करीब आठ बजे का है। सारिक (25) पुत्र शाहिद निवासी ऊपरकोट, बुलंदशहर, जो कि पिछले 15 साल से जमालपुर निवासी अपनी बहन मुस्कान के यहां रह रहा था। वह रात आठ बजे करीब किसी काम से घर से निकला था। बरौला फाटक को पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आने से मौत के आगोश में समां गया। बुधवार सुबह सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों से शव की शिनाख्त की। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

दूसरी घटना भूरे खां (60) निवासी नदरोई, कसगंज के साथ हुई। भूरे खां अपने भाई शौकत अली निवासी बरौला जाफराबाद के यहां आए थे। यहां से बुधवार सुबह वह अपने भांजे शरीफ निवासी जवां के घर जाने को निकले थे। बरौला जाफराबाद के पास पटरी को पार करते समय वह भी ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मृत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। जेब से मिले आधार कार्ड से उनके परिवार वालों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। परिवार वालों के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed