{"_id":"5f6d853c0bb6361abd772a1b","slug":"two-died-in-a-road-accident-in-gabhana-bike-meets-accident-with-divider","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: देर रात डिवाइडर से टकराई बाइक, घर लौट रहे दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: देर रात डिवाइडर से टकराई बाइक, घर लौट रहे दो युवकों की मौत
Fri, 25 Sep 2020 11:20 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Fri, 25 Sep 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के गभाना इलाके में हाइवे टमकोली मोड़ के पास गुरुवार रात दो बजे के करीब एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार हाथरस के सिकंदराराऊ के गांव नगला बैरागी निवासी वीरपाल (19) अपने रिश्ते के भतीजे चंद्र भान (18) के साथ दिल्ली में किसी कंपनी में नौकरी करते हैं। रात में दोनों लोग बाइक से अपने घर जा थे।
विज्ञापन
जैसे ही हाइवे टमकोली मोड़ के पास पहुंचे, तो बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।