{"_id":"668ddf7d4d079ec1a2022966","slug":"tree-falls-on-moving-bike-retired-soldier-dies-aligarh-news-c-113-1-sali1011-100941-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चलती बाइक पर गिरा पेड़, सेवानिवृत्त फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चलती बाइक पर गिरा पेड़, सेवानिवृत्त फौजी की मौत
Wed, 10 Jul 2024 06:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
राजाराम का फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
सोमवार की रात करीब दस अतरौली में सड़क किनारे खड़ा आम का पेड़ चलती बाइक पर गिर पड़ा। इससे बाइक सवार सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया, जिसका जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
थाना गंगीरी के गांव शेरपुर निवासी 48 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी राजाराम पुत्र निरंजन सिंह सोमवार को गांव निवासी पूरन सिंह की बेटी के लगन सगाई समारोह में शामिल होने बुलंदशहर जनपद के पहासू क्षेत्र गांव अलीपुरा गए थे। वहां से लौटते समय अन्य लोग तो चार पहिया वाहन से निकले लेकिन राजाराम और गांव निवासी मटरू सिंह पुत्र गिरधारी सिंह बाइक से शेरपुर लौट रहे थे।
रात करीब दस बजे अतरौली में ईदगाह के बगल से निकल रहे थे तभी सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ अचानक से टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ा। इससे दोनों पेड़ के नीचे दब गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और जेसीबी मंगवाई। पेड़ हटाकर दोनों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां डॉक्टरों ने राजाराम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बाइक चला रहे सेवानिवृत्त फौजी राजाराम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठे मटरू सिंह घायल हो गए। अलीगढ़ शहर के एक अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों ने शव का गांव में अंतिम संस्कार कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी सहित एक बेटे व बेटी को रोता छोड़ गए हैं।
शटडाउन था, नहीं तो सड़क पर फैलता करंट
अतरौली (अलीगढ़)। ईदगाह के सामने से हाईटेंशन लाइन निकली है। आम का पेड़ टूटकर एचटी लाइन पर गिरा। इससे कई खंभे टूटकर गिरे। तार भी सड़क टूटकर सड़क पर गिरे। गनीमत थी कि इस हादसे से कुछ मिनट पहले ही विभागीय कर्मचारी शटडाउन लेकर ट्रांसफॉर्मर सही कर रहे थे। लोगों का कहना है कि बिजली की आपूर्ति जारी होती तो सड़क पर करंट फैल सकता था। वहीं बिजली का खंभा टूटकर गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मंगलवार को भी विभागीय कर्मचारी टूटे खंभों व तारों को सही करने में लगे रहे। संवाद