{"_id":"6148e8478ebc3e916974dc90","slug":"three-dengue-patients-found-city-office-news-ali273721489","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः कोरोना के बाद डेंगू का खतरा, तीन मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः कोरोना के बाद डेंगू का खतरा, तीन मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बाद जनपद में डेंगू का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। डेंगू के तीन नए मरीज मिलने से अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 59 तक पहुंच गई है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है।
कोरोना के बाद डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है।
अगस्त के अंतिम सप्ताह से लेकर अब तक जनपद में डेंगू के 59 मरीज सामने आ चुके हैं। ज्यादा मरीज सितंबर में सामने आए हैं। दिनों दिन इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। मथुरा, फिरोजाबाद, कासगंज एवं आसपास के अन्य जनपदों में डेंगू एवं बुखार से मौत की सूचना लगातार आ रही है। इससे जनपद के निवासियों की भी चिंता बढ़ गई है। जनपद में भी बड़ी संख्या में बुखार के रोगी उपचार के लिए सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई चल रही है। सोमवार को कुंवरनगर, धनीपुर, कौड़ियागंज, सिंधौली, एसएसनगर, शाहजमाल आदि क्षेत्रों में अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्रवाई की गई। 809 घरों का भ्रमण किया गया। 25 पात्रों में डेंगू का लार्वा पाया गया। प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा एवं रसायन का छिड़काव किया जा रहा है। बुखार के 87 रोगियों की रक्त पट्टिका बनाई गई।