{"_id":"6442e9945853222a0e0c7cc4","slug":"these-are-the-bad-spots-of-smart-city-dirty-water-flowing-on-the-roads-aligarh-news-c-2-ali1009-98287-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ये हैं स्मार्ट सिटी के बदनुमा दाग, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ये हैं स्मार्ट सिटी के बदनुमा दाग, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
Sat, 22 Apr 2023 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:22 AM IST
सार
शहर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले आगरा रोड ओवरब्रिज व पीएसी के पास नाला न होने के कारण पानी जमाव की समस्या स्थायी बनी हुई है। इन दोनों ठिकानों की समस्या को लेकर शहर के अलंबरदार बस यही जवाब देते हैं कि नालों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पीएसी पर बिना बारिश के जल भराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ये स्मार्ट सिटी के बदनुमा दाग ही कहे जाएंगे। निकाय चुनाव के बीच ईद के त्योहार पर शहर में कई जगहों पर नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। इनकी सफाई व्यवस्था किसके जिम्मे है ? इसका जवाब किसी के पास नहीं है। शुक्रवार को अमर उजाला टीम ने शहर के आधा दर्जन इलाकों में यही हालात देखे, जहां शहर के अलंबरदारों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
शहर में सिविल लाइंस इलाके की बात करें तो कुछ जगहों पर नालियों का निर्माण चल रहा है, जबकि कुछ जगहों पर नालों की समय से सफाई नहीं हो पा रही। इस वजह से नालियां उफन रहीं हैं और गंदा पानी सड़कों में बह रहा है। सर्वाधिक परेशानी विद्या नगर, दुर्गाबाड़ी, मैरिस रोड इलाके में है। ये वो मोहल्ला है जहां सांसद सतीश गौतम और एटा सांसद राजवीर सिंह राजू का निवास है। रेलवे स्टेशन रोड, दिलशाद कालोनी धौर्रा व लालडिग्गी रोड पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
शहर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले आगरा रोड ओवरब्रिज व पीएसी के पास नाला न होने के कारण पानी जमाव की समस्या स्थायी बनी हुई है। इन दोनों ठिकानों की समस्या को लेकर शहर के अलंबरदार बस यही जवाब देते हैं कि नालों का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द समस्या का समाधान होगा। मगर प्रश्र यह भी है कि आखिर नाला निर्माण होने तक सड़कों के खराब होने का जिम्मेदार कौन है? ये इलाके तो बानगी भर हैं। शहर में तमाम इलाके इन दिनों इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
फिर कैसे जूझेंगे मच्छर जनित रोगों से
अलीगढ़ शहर में जगह जगह जलभराव के कारण अभी जब ये हाल है तो बारिश के समय क्या होगा। ये बड़ा सवाल है। गंदा पानी जगह जगह भरने से मच्छरों से जनित बीमारियों का संक्रमण फैल रहा है। ऐसे में संचारी रोगों की रोकथाम और जागरूकता अभियान भी खानापूर्ति बन कर रह गया है।