फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There is no claimant for Rs 162.88 crore deposited in 5.67 lakh accounts in the district.

Aligarh News: जिले में 5.67 लाख खातों में जमा 162.88 करोड़ रुपये का कोई दावेदार नहीं

Tue, 14 Oct 2025 02:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
There is no claimant for Rs 162.88 crore deposited in 5.67 lakh accounts in the district.
जिले की 18 बैंकों के 5.67 लाख खातों में जमा 162.88 करोड़ रुपये का कोई दावेदार नहीं है। यह रकम 10 साल से अधिक समय से निष्क्रिय पड़े खातों में जमा है। इन्हें गैर-दावेदार घोषित कर दिया गया है। अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इन पैसों को खाताधारकों या उनके वारिसों तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। इसके लिए कलेक्ट्रेट में 17 अक्तूबर को शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन




ऐसे खाते जिनमें 10 वर्ष तक कोई गतिविधि नहीं होती, उनमें जमा राशि भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) की कस्टडी में चली जाती है। अलीगढ़ के अग्रणी बैंक ने इन सभी दावेदारों को 17 अक्तूबर को बुलाया है। यह उन लोगों के लिए एक अवसर है जिनके खाते निष्क्रिय हो गए हैं और जिनमें बड़ी राशि जमा है।
विज्ञापन





पैसे वापस पाने की प्रक्रिया

खाताधारक या उनके वारिस दावा करके यह राशि वापस ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें संबंधित बैंक में एक आवेदन करना होगा और अपने दावे के अधिकार को साबित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। इनमें पहचान प्रमाण, पता प्रमाण, मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि वारिस द्वारा दावा किया जा रहा हो) चाहिए होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





- जिले में 5.67 लाख खातों में जमा 162.88 करोड़ रुपये का कोई दावेदार नहीं है। भारत सरकार द्वारा आपकी पूंजी, आपका अधिकार अभियान के तहत इनके आसान व त्वरित निपटान के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में जागरूकता व समाधान कैंप का आयोजन केनरा बैंक अग्रणी बैंक की ओर से 17 अक्तूबर को किया जा रहा है। - अशोक कुमार सोनी, लीड बैंक मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed