फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   There is a black market wheat rations warehouse

गोदाम से होती है राशन के गेहूं की कालाबाजारी

Thu, 04 Feb 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 04 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
गेहूं की कालाबाजारी में लिप्त लोग हाईटैक हो गए हैं। अब राशन की दुकान से नहीं, बल्कि सरकारी गोदाम से ही गेहूं की कालाबाजारी होती है। इसका खुलासा जट्टारी में सरकारी गोदाम पर प्रशासन की टीम द्वारा मारे गए छापे में हुआ।  छह राशन डीलर एवं तीन माफिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


डीएम डॉ. बलकार सिंह को लंबे समय से जट्टारी स्थित सरकारी गोदाम से राशन वस्तुओं की कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही थी। उनके निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में पूर्ति विभाग की टीम ने गत् 30 जनवरी की रात्रि साढ़े बारह बजे गोदाम पर छापा मारा।
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर गेहूं के बोरे बेतरतीब मिलने तथा लेबर समेत अन्य स्टाफ न होने के चलते गोदाम को सील कर दिया गया। अगले दिन टीम दोबारा पहुंची तो स्टाक रजिस्टर चेक कर गोदाम में मौजूद बोरों की गणना कराई गई। गणना में वहां 4168 बोरा गेहूं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि स्टाक रजिस्टर के हिसाब से वहां 2486 कट्टे होने चाहिए थे। 1682 बोरे अधिक पाए जाने पर जब गोदाम प्रभारी एवं विपणन निरीक्षक सूर्य प्रकाश वर्मा से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार कर लिया कि उक्त बोरे छह राशन डीलरों के हैं और वे उठान के समय इन्हें गोदाम में ही छोड़कर चले गए हैं। यहां से राशन माफिया आकर उन्हें बाजार रेट पर बेचेंगे। 50 किलो चीनी भी स्टाक से अधिक पाई गई। इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed