{"_id":"69d2d21710859e76000dc7ff","slug":"the-candidates-got-entangled-in-the-question-of-the-idiom-to-look-around-and-could-not-even-tell-about-the-rabi-crop-aligarh-news-c-2-gur1004-945487-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगलें झांकना : मुहावरे में उलझे, रबी की फसल भी नहीं बता पाए परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगलें झांकना : मुहावरे में उलझे, रबी की फसल भी नहीं बता पाए परीक्षार्थी
विज्ञापन
अब्दुल्ला कॉलेज से कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा छूटने के बाद बाहर आतीं छात्राएं।
- फोटो : samvad
एएमयू के स्कूलों की कक्षा छह और कक्षा नौ की रविवार को प्रवेश परीक्षा हो गई। परीक्षा में बगलें झांकना मुहावरे के प्रश्न में परीक्षार्थी उलझ गए। रबी की फसल भी परीक्षार्थी नहीं बता पाए। कक्षा छह में 7,481 और कक्षा नौ में 12,326 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा के लिए 14,645 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। यूनिवर्सिटी परिसर में बने 31 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 12,326 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2319 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा में रबी की फसल, लोकसभा में कितनी सीटें, भोपाल गैस त्रासदी में कौन संस्था जिम्मेदार, बगलें झांकना सहित अन्य प्रश्न थे, जिसे हल करने में परीक्षार्थी परेशान हो गए।
विज्ञापन
शाम चार बजे से शाम छह बजे तक कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा हुई, जिसमें पंजीकृत 8695 में से 7481 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1214 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। यह परीक्षा 16 केंद्रों पर हुई।
परीक्षा केंद्रों का कुलपति प्रो. नईमा खातून ने प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान के साथ जायजा लिया। परीक्षा के दौरान यूनिवर्सिटी के शताब्दी द्वार पर जाम लग गया। परीक्षार्थियों के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं ने प्याऊ भी लगा रखा था।
पुलिस प्रशासन से यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मांगी मदद :
अलीगढ़। यूनिवर्सिटी परिसर में कक्षा छह और कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा में 19 हजार से अधिक परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को लेकर करीब 50 हजार की भीड़ थी। भीड़ के चलते जाम की स्थिति बन गई। इससे निजात पाने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस प्रशासन से 40 पुलिसकर्मी मांगे।
मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरे परीक्षार्थी
इस परीक्षा में देशभर के विभिन्न राज्यों से 19 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर और हैंड-हेल्ड डिवाइस से जांच के बाद ही अंदर जाने दिया गया।
परीक्षार्थियों के बोल
परीक्षा अच्छी रही है, सवाल समझ में आए और तैयारी के अनुसार पेपर हुआ। अब उम्मीद है कि नतीजे भी अच्छे ही आएंगे।
-सना खान
पेपर बहुत अच्छा हुआ। अब रिजल्ट को लेकर काफी उत्साहित हूं और अच्छे अंकों की आशा है।
-भूमि वार्ष्णेय
परीक्षा ठीक-ठाक रही है, कुछ सवाल आसान थे तो कुछ चुनौतीपूर्ण भी थे। फिर भी विश्वास है कि परिणाम संतोषजनक रहेगा। -पावनी
मैंने मन लगाकर तैयारी की थी और परीक्षा भी अच्छी गई। अब विश्वास है कि मेहनत रंग लाएगी और नतीजे भी अच्छे आएंगे। -प्राप्ति