फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   JE Arrested After Woman Electrocuted in Waterlogged

अलीगढ़: पानी में उतरे करंट से महिला की मौत, जेई फैज तैमूरी गिरफ्तार, फिर जमानत पर रिहा

Thu, 08 Oct 2026 11:10 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 08 Oct 2026 11:10 AM IST
सार

विद्युत निगम ने घटना के अगले ही दिन जेई फैज तैमूरी को ड्यूटी में लापरवाही का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया था। उसे विद्युत नगरीय तकनीकी खंड-द्वितीय कार्यालय से संबद्ध किया गया था।

विज्ञापन
JE Arrested After Woman Electrocuted in Waterlogged
जेई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के स्टेशन रोड पर बारिश के पानी में उतरे करंट से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने विद्युत निगम के जेई को गिरफ्तार किया है। जांच में लापरवाही सामने आने के बाद थाना सिविल लाइंस पुलिस ने बुधवार को जेई फैज तैमूरी को क्वार्सी क्षेत्र से पकड़ा।

विज्ञापन


मोहल्ला श्याम नगर निवासी चाय विक्रेता नीरू शर्मा की पत्नी रजनी शर्मा (50) आठ जुलाई 2026 की सुबह रेलवे कॉलोनी गई थीं। वह रोजाना की तरह टहलकर और गाय को रोटी खिलाकर लौट रही थीं। बारिश के कारण सड़क किनारे पटरी पर पानी भरा था। इसी दौरान ट्रांसफॉर्मर की अर्थिंग वायर से पानी में करंट उतर आया। करंट लगने से रजनी पानी में गिर गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और बिजली सप्लाई बंद कराई। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान जेई फैज तैमूरी को आरोपी बनाया गया। बुधवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से जेई को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के अगले दिन जेई हुआ था निलंबित
विद्युत निगम ने घटना के अगले ही दिन जेई फैज तैमूरी को ड्यूटी में लापरवाही का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया था। उसे विद्युत नगरीय तकनीकी खंड-द्वितीय कार्यालय से संबद्ध किया गया था। दो संविदाकर्मियों अनिल कुमार और श्याम सुंदर शर्मा की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई थीं। एसडीओ अहमद हुसैन और प्रणव गुप्ता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed