फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   The Aligarh Cloth Merchants Association Annual Convention

The Aligarh Cloth Merchants Association: पवन बजाज अध्यक्ष, राकेश-अरुण बने उपाध्यक्ष

Tue, 09 Sep 2025 11:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 09 Sep 2025 11:56 PM IST
सार

पवन बजाज को अध्यक्ष, राकेश जैन और अरुण बंसल को उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार गुप्ता को सचिव, ललित वार्ष्णेय और सचिन गुप्ता को सह सचिव और मुकेश कुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया।

विज्ञापन
The Aligarh Cloth Merchants Association Annual Convention
दि अलीगढ़ क्लॉथ मर्चेंट्स एसोसिएशन का जनपरिषदीय अधिवेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

दि अलीगढ़ क्लाथ मर्चेंट्स एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन 9 सितंबर को जीटी रोड स्थित समारोह स्थल पर संपन्न हो गया। पवन बजाज को अध्यक्ष, राकेश जैन और अरुण बंसल को उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार गुप्ता को सचिव, ललित वार्ष्णेय और सचिन गुप्ता को सह सचिव और मुकेश कुमार अग्रवाल को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया।

विज्ञापन


एसोसिएशन के संरक्षक और मुख्य चुनाव अधिकारी बल्देव राज अरोरा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि टीएन अग्रवाल ने कहा कि यदि कोई सरकारी विभाग व्यापारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देता, तो उन्हें जिला मजिस्ट्रेट से शिकायत करनी चाहिए। उन्होंने शॉप एक्ट में रजिस्ट्रेशन कराने पर भी बल दिया। एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. संजय सिंघल ने कहा कि किसी भी कपड़ा व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार अग्रवाल ने पिछले वर्ष का वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। सचिव दिलीप कुमार गुप्ता ने पिछले वर्ष की प्रगति रिपोर्ट पेश की। विशिष्ट अतिथि प्रदीप गुप्ता ने एसोसिएशन के कार्यों में हर समय उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया। पूर्व अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथि राजीव कुमार अग्रवाल ने नगर निगम से बाजारों में पीने के पानी और शौचालयों की कमी को दूर करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ से हुई। रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 100 से अधिक लोगों ने नेत्र जांच, ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed