फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Terms on the victory of husband and wife

पति-पत्नी की जीत पर लग रही शर्तें

Mon, 26 Apr 2021 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Terms on the victory of husband and wife
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. सुधीर सिंह लगातार तीसरी बार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में हैं। अगर वो इस बार भी जीत गए तो उनकी हैट्रिक हो जाएगी। टपल्ल के वार्ड 19 पर निर्दलीय प्रत्याशी ताहरपुर निवासी चौ.सुधीर सिंह तीसरी बार तो इसी वार्ड से सटे वार्ड नंबर 16 से उनकी पत्नी अंजू सिंह लगातार दूसरी बार प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

सुधीर वर्ष 2012, 2015 में जीते हैं तो अंजू सिंह वार्ड 16 से वर्ष 2015 में जीती थीं। पति पत्नी दोनों अपने-अपने वार्ड से निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य हैं। वर्ष 2012 में बसपा सरकार के दौरान चौ. सुधीर सिंह पूर्व कबीना मंत्री एवं एमएलसी ठा. जयवीर सिंह के खेमे से अध्यक्ष बने थे। उनकी जीत की हैट्रिक और पति-पत्नी की जोड़ी की हार-जीत पर शर्त लगाई जा रही है।
विज्ञापन

सुधीर के सामने भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला प्रधान का पलड़ा भी भारी है, क्योंकि लगातार दो बार हारने के बाद इस बार उनको सहानुभूति मिल रही है। बसपा ने पवन चौधरी, सपा व रालोद ने कुमरपाल सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। प्रचार के दो दिन शेष हैं, ऐसे में सभी प्रत्याशियों ने गला काट प्रचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 19 में कुल 37 गांव आते हैं, जिसमें तकरीबन 45 हजार मतदाता हैं। जिसमें घांघौली, खेड़िया खुर्द, सालपुर, हजियापुर, कीलपुर, तकीपुर, जलालपुर और जरतौली आदि वो बड़े गांव हैं, जिन पर सभी प्रत्याशियों की नजर हैं। प्रत्याशी दिन रात इन गांवों का चक्कर लगा रहे हैं। हर जोड़तोड़ जारी है। जाटलैंड में जातीय समीकरण साधने के लिए हर दांव पेंच चला जा रहा है।
जीतने के बाद सुधीर चौधरी का जनता के बीच सक्रिय नहीं होना और किसानों की नाराजगी सपा-रालोद प्रत्याशी कुमरपाल सिंह के लिए माहौल बना रही है। बसपा प्रत्याशी पवन चौधरी ने जाटव वोट बैंक को खंगालना शुरू कर दिया है। इसके अलावा वह सरकार विरोधी माहौल को भुनाने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

गैर भाजपाई प्रत्याशियों ने कोरोना के खतरनाक संक्रमण काल में मची अफरातफरी को भी भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ प्रचार का हथियार बनाया है। प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए उनके समर्थक और पार्टी के नेता दिन रात चुनाव प्रचार में जुटे हैं। सुधीर सिंह के जाट समुदाय से होने के नाते उनका पलड़ा भी कम मजबूत नहीं है। कुल मिला कर मुकाबला बेहद होने वाला है। जिससे वार्ड 19 भी जिले की हॉट सीट में शुमार है।

सुधीर चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

सुधीर चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष- फोटो : HAZIYAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed