फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teen girl clothes torn after breaking into house and beating her

Aligarh News: घर में घुसकर मारपीट, किशोरी के फाड़े कपड़े, रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू

Thu, 26 Oct 2023 06:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 06:12 PM IST
सार

युवक ने आरोप लगाया है कि वह घर में अपनी भाभी, भतीजी के साथ बैठा था, तभी पड़ोसी कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचा और मारपीट की। साथ ही किशोरी के साथ छेड़खानी भी की।

विज्ञापन
Teen girl clothes torn after breaking into house and beating her
एफआईआर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अलीगढ़ में गभाना क्षेत्र के एक गांव में नामजदों द्वारा घर में घुसकर पिटाई करते हुए किशोरी से छेड़खानी करने का मामला दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन


गभाना क्षेत्र में एक गांव के युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 24 अक्तूबर की  शाम को वह अपनी भाभी व नाबालिग भतीजी के साथ घर में बैठा हुआ था। उसी समय पड़ोसी संजय, राजू व रानी आदि अपने  हाथों में लाठी-डंडा लेकर घर में घुस आए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए पिटाई कर डाली। उन्होंने भतीजी के साथ भी छेड़खानी की और उसके कपड़े फाड़ दिए। 
विज्ञापन


शोर-शराबा सुनकर आस-पास के लोग वहां आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। प्रभारी निरीक्षक रामकुंवर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed