फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Status of High Security Registration Plate in Aligarh

High Security Registration Plate: 12.64 लाख वाहनों पर नहीं हैं लगी, पकड़े जाने पर है 10 हजार जुर्माना

Sat, 29 Mar 2025 01:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 29 Mar 2025 01:17 PM IST
सार

अलीगढ़ में एचएसआरपी नंबर प्लेट की स्थिति बुरी है। जिले में 12.64 लाख वाहनों पर अभी तक यह नंबर प्लेट नहीं लगीं हैं। वाहन स्वामी पुरानी नंबर प्लेट लगाकर ही चल रहे हैं। अगर आप सिक्योरिटी प्लेट नहीं लगवाते हैं तो 10 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जा सकता है।

विज्ञापन
Status of High Security Registration Plate in Aligarh
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरटीओ के रिकार्ड के अनुसार अलीगढ़ जिले में वर्ष 2019 से पहले खरीदे गए 12,64,418 वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगना बाकी है। इस पर करीब 60 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक अप्रैल 2019 से पहले खरीदे गए वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और कलर कोडेड स्टीकर लगाना अनिवार्य है। इसके बावजूद वाहन स्वामी इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे जिले में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।

विज्ञापन


हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट एल्युमिनियम से बनी होती है। इसमें एक क्रोमियम बेस्ड होलोग्राम होता है। इस नंबर प्लेट पर नीले रंग से एक अशोक चक्र बना होता है, जो प्लेट के बाएं कोने पर होता है। यह वन टाइम लाॅक से जुड़ी होती है। जिसे अगर कोई व्यक्ति खोलना भी चाहे तो नहीं खुलेगी।

विज्ञापन

बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहन वाहनों से जुर्माना वसूला जाएगा। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए वाहन स्वामियों को जागरूक किया जा रहा है।-दीपक शाह, आरटीओ प्रशासन।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठे लगवाएं हाई सिक्योरिटी नंबर

वाहन स्वामी माई बुक एचएसआरपी डाॅट काॅम वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग कर घर बैठे भी अतिरिक्त शुल्क अदा कर यह प्लेट लगवा सकते हैं। अगर आप सिक्योरिटी प्लेट नहीं लगवाते हैं तो 10 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जा सकता है।

नए वाहनों में डीलर्स लगाकर दे रहे
नया वाहन खरीदने पर डीलर खुद ही वाहन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगा कर दे रहे हैं। पुराने वाहनों के लिए व्यवस्था है कि वह जिस डीलर्स से गाड़ी खरीदी है, उससे संपर्क कर नई नंबर प्लेट लगवा सकते हैं। दो पहिया वाहन के लिए 300 रुपये व उससे अधिक पहिया वाले वाहन की नंबर प्लेट के लिए डीलर को 600 रुपये देने होंगे।

इन वाहनों पर लगनी है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

वाहन संख्या आने वाला खर्च
दोपहिया वाहन 5,39,354 16 करोड़ 18 लाख, छह हजार रुपये
चार पहिया वाहन 7,03,442 19 करोड़, 24 लाख, 20 हजार रुपये से अधिक
व्यावसायिक वाहन 1,12 ,301 12 करोड़, 26 लाख रुपये से अधिक
अन्य वाहनों का खर्च       - 13 करोड़ रुपये

अब तक इतनी लगी हैं
 
दोपहिया वाहन 2,68, 676
चार पहिया वाहन 1,32, 344
व्यावसायिक वाहन 13, 291

पांच साल में हुई वाहन चोरी
 
दोपहिया 6,436
चार पहिया 2,083
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed