{"_id":"5d1d08938ebc3e3c6d7ff7f2","slug":"statue-break-aligarh-news-ali207447711","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ के भोगपुर गांव में किसी ने तोड़ दी मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ के भोगपुर गांव में किसी ने तोड़ दी मूर्तियां
विज्ञापन
अलीगढ़ के भोगपुर गांव में तोड़कर फेंकी गईं मूर्तियां।
- फोटो : CHANDAUS
मंगलवार की रात भोगपुर गांव में आबादी के बीच स्थित मंदिर में किसी ने शिव परिवार और बजरंग बली की मूर्तियों को तोड़ दिया। इतना ही नहीं टूटी मूर्तियों को मंदिर के पीछे फेंक दिया।
बुधवार को तड़के पहर करीब चार बजे मंदिर की सफाई करने पहुंची एक महिला ने मूर्तियां टूटी देखकर गांव वालों को जानकारी दी तो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर चंडौस कोतवाल भी फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। उन्होंने किसी शराबी की हरकत बताई। ग्रामीणों ने खंडित मूर्तियों को गंगा नदी में विसर्जित कर दिया है।
चंडौस कोतवाल सीपी सिंह के अनुसार गांव वालों ने तहरीर नहीं दी है। किसने मूर्तियां तोड़ी हैं यह जांच की जा रही है। जल्द ही मूर्तियों को तोड़ने वाला पकड़ा जाएगा। चंडौस क्षेत्र में मंदिर में मूर्तियां तोड़े जाने की हाल ही में यह दूसरी घटना है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले ही गांव नगला जैत के प्राचीन शिव मंदिर से एक लाख रुपये से अधिक की चोरी और दो मूर्तियों के टूटने के मामले का भी अभी तक खुलासा नहीं हो सका था कि यह दूसरी घटना घट गई है। मंदिर की मूर्तियां तोड़े जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है।