फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP workers burnt the effigy of the Home Minister

Aligarh: पुलिस ने झड़प के बीच सपाइयों ने गृहमंत्री का पुतला फूंका, जमकर की नारेबाजी, होगी कार्रवाई

Sun, 22 Dec 2024 12:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 22 Dec 2024 12:10 PM IST
सार

सपा कार्यकर्ता गृहमंत्री का पुतला फूंकने कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां सपाइयों ने गृहमंत्री का पुतला फूंका। पुलिस ने अधजले पुतले को छीनने की कोशिश की। इस दौरान छीना-झपटी में आंबेडकर की तस्वीर फट गई। इस पर सपा नेता कड़ा विरोध जताते हुए धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन
SP workers burnt the effigy of the Home Minister
कलक्ट्रेट के बाहर भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

संसद में गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर 21 दिसंबर को सपाइयों ने कलक्ट्रेट पर जमकर हंगामा काटा। आक्रोशित सपाइयों ने गृहमंत्री का पुतला फूंक दिया। इस दौरान सपाइयों और पुलिस में झड़प हो भी गई। पुतला छीनने में डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर फट गई। इससे नाराज कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क और तस्वीर महल से एकत्र होकर सपा कार्यकर्ता गृहमंत्री का पुतला फूंकने कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां सपाइयों ने गृहमंत्री का पुतला फूंका। पुलिस ने अधजले पुतले को छीनने की कोशिश की। इस दौरान छीना-झपटी में आंबेडकर की तस्वीर फट गई। इस पर सपा नेता कड़ा विरोध जताते हुए धरने पर बैठ गए। सपा छात्रसभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री की तस्वीर जलाने की कोशिश की।
विज्ञापन


सपाइयों ने अमित शाह को गृहमंत्री के पद से हटाने और जनता से क्षमा मांगने को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम सिटी को सौंपा। धरना-प्रदर्शन में पूर्व विधायक वीरेश यादव, जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, गिरीश यादव, समाजवादी बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह जाटव, प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह नायक, जिला उपाध्यक्ष शान मियां, राजीव यादव, मनोज यादव, जिला कोषाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशाक, आमिर आबिद मोहसिन मेवाती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री का पुतला फूंकने के मामले में जांच की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-अमित कुमार भट्ट, एडीएम सिटी

धरना-प्रदर्शन में दिखी गुटबाजी

धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान सपाइयों में गुटबाजी दिखी। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता डॉ. आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। वहीं, दूसरी तरफ एक धड़े का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी व जिला महासचिव मनोज यादव कर रहे थे। उनकी अगुवाई में पूर्व विधायक जफर आलम के जेल रोड स्थित शिविर कार्यालय से कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। ब्यूरो
कलक्ट्रेट में एमीएम सिटी अमित कुमार भट्ट को ज्ञापन देती  सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर  व अन्य पदाधिकारी
जिलाध्यक्ष पर बिफरीं महिला सभा महानगर अध्यक्ष
कलक्ट्रेट में गृहमंत्री का पुतला फूंकने के दौरान हुई छीना-झपटी में डॉ. आंबेडकर की तस्वीर फट गई। इससे नाराज सपाई दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि इस कृत्य के लिए पुलिस कर्मी माफी मांगें, क्योंकि पुलिस कर्मियों ने तस्वीर फाड़ी है। लेकिन सपा जिलाध्यक्ष धरने में शामिल होने के बजाय ज्ञापन देने पहुंच गईं। उनके साथ अन्य सपा के वरिष्ठ नेता भी थे। वह ज्ञापन देकर और फोटो खिंचवाकर चली गईं। आरती सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के प्रति उनके दिल में कोई सम्मान नहीं है। अगर ऐसा रहा तो सभी जाटव समाज सपा से दूरी बना लेगा। इस संबंध में जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने कहा कि जो आरोप लगाया जा रहा है, वह बेबुनियाद है। उनके मन डॉ. आंबेडकर के प्रति पूरा सम्मान है। उन्होंने पूरा समर्थन दिया है।

बसपाई 24 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर देंगे धरना
संसद में गृहमंत्री अमित शाह के बयान से नाराज बसपाई 24 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर धरना देंगे। धरना-प्रदर्शन की तैयारियों के अलीगढ़, आगरा मंडल के प्रभारी भीमराव आंबेडकर ने शनिवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

पार्टी के शिविर कार्यालय पर भीमराव अंबेडकर ने कहा कि डॉ. बीआर आंबेडकर का अपमान किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बसपा प्रमुख के निर्देश पर 24 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी धरना-प्रदर्शन जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा। अलीगढ़ आगरा मंडल के प्रभारी सूरज सिंह ने कहा कि 24 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होगा। मंडल प्रभारी अशोक सिंह ने कहा कि 24 दिसंबर का धरना-प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। लोकसभा प्रत्याशी हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने महिलाओं, अनुसूचित जाति, पिछड़े अल्पसंख्यकों साथ गरीबों का भला किया है। रणवीर सिंह कश्यप, मोहम्मद फुरकान, सलमान शाहिद, रजिया खान, आरिफ बॉबी ने विचार व्यक्त किए। संचालन मंडल प्रभारी विजेंद्र सिंह विक्रम ने किया। अध्यक्षता बसपा जिला अध्यक्ष सुरेश गौतम ने की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed