फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Son has been martyred in Kargil 24 years ago

आज भी जिंदा हैः रोज बेटे को खिलाती है खाना, सुलाने को लगाती है बिस्तर, 24 साल पहले शहीद हो चुका है लाड़ला

Tue, 25 Jul 2023 10:40 PM IST
चमन शर्मा अनमोल शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अनमोल शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 25 Jul 2023 10:40 PM IST
सार

मां वीरवती देवी अपने बेटे प्रेमपाल सिंह की याद में आंखे भर लाती है। बेटे के लिए हर रोज दोनों वक्त खाने की थाली परोसती है। बेटे की तस्वीर के सामने रखकर अपने हाथो से भोग लगाती है। बेटे को बिना भोजन कराए, भोजन नहीं करती।

विज्ञापन
Son has been martyred in Kargil 24 years ago
शहीद बेटे प्रेम पाल सिंह के तस्वीर के साथ मां - फोटो : अनमाोल शर्मा

विस्तार

एक मां का बेटा कारगिल युद्घ में 24 साल पहले देश के लिए शहीद हो गया, पर वह मां आज भी अपने लाड़ले को जिंदा मानती है। बेटे के लिए रोज खाना बनाती है और उसकी तस्वीर को खिलाती है। रात में सोने के लिए बिस्तर लगाती है और बेटे की तस्वीर के पास ही सो जाती है।

विज्ञापन


शहीद प्रतिमा

कारगिल की चोटी पर पाकिस्तानी घुसपैठियों को धूल चटा कर भारत का तिरंगा लहराकर फतह करने वाले रणवाकुरों में अलीगढ़ की इगलास तहसील में गोरई क्षेत्र के गांव खेमकवास का शहीद प्रेमपाल सिंह शामिल हैं। प्रेमपाल सिंह साहस और पराक्रम की असाधारण नजीर बन गए हैं। इनकी बहादुरी पर आज भी पूरा गांव गर्व करता है। शहीदों ने मातृभूमि का कर्ज अपने प्राण देकर चुकाया। इनका त्याग और समर्पण न तो भारत मां भूलेगी और न ही जन्म देने वाली मां। 
विज्ञापन


शहीद का बिस्तर

रोज लगाती है बेटे के लिए खाने की थाली, सजाती है बिस्तर 
मां वीरवती देवी अपने बेटे प्रेमपाल सिंह की याद में आंखे भर लाती है। बेटे के लिए हर रोज दोनों वक्त खाने की थाली परोसती है। बेटे की तस्वीर के सामने रखकर अपने हाथो से भोग लगाती है। बेटे को बिना भोजन कराए, भोजन नहीं करती। वह बताती हैं कि उनका बेटा प्रेमपाल सिंह आज भी जिन्दा है। शाम को खाना खिलाने के बाद मां बेटे के लिए चारपाई पर बिस्तर लगाती है और तस्वीर के पास ही सोती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की चल रही थीं तैयारियां, पर आई शहादत की खबर

शाहिद प्रेमपाल सिंह के छोटे भाई महिपाल सिंह बताते हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध चल रहा था, उसी समय प्रेमपाल के शादी की तैयारी चल रही थीं। युद्ध के चलते शादी की तारीख और बड़ा दी थी। घर में खुशी का माहौल था। जिस घर में दुल्हन आने का इंतजार था, उस घर में चार जुलाई 1999 को प्रेमपाल सिंह के कारगिल युद्ध में शहीद की सूचना आ गई। घर में खुशी का माहौल काफुर हो गया। आठ जुलाई को पार्थिव शरीर आया, तो पूरे गांव में जन सैलाब उमड़ पड़ा। बेटे के शहीद होने पर मां ने छ:माह तक खाना नहीं खाया था। 

शहीद तस्वीर

हाईस्कूल पास होते ही हो गए सेना में भर्ती
शहीद प्रेमपाल सिंह का जन्म 16 दिसंबर 1979 को इगलास तहसील के गांव खेमकवास में हुआ था। हाई स्कूल करने के बाद 1997 में प्रेमपाल सिंह का चयन आर्मी रेजीमेंट में हो गया था। ट्रेनिंग के लिए सागर मध्य प्रदेश भेजा गया। ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग ग्लेशियर में हुई। 6 माह तक ग्लेशियर रहने के बाद कारगिल भेज दिया गया। प्रेमपाल पढ़ाई के साथ खेलकूद में सबसे आगे रहते थे। प्रेमपाल को कबड्डी और लंबी कूद पसंद था। 

शहीद प्रेमपाल के परिवार को सरकार ने खैर में गैस एजेंसी आवंटित की थी। वहां पर प्रेमपाल का छोटा भाई महावीर सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। पिता शिव सिंह की करीब पांच माह पहले मौत हो चुकी है। मां गांव में अकेली रहती है। मां ने बताया कि बेटे की समाधी के बाहर पानी भरा रहता है, निकलने में काफी दिक्कत होती है। प्रधान से कई बार शिकायत भी की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। घर के बाहर बारिश के दिनों में पानी भर जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed