फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sleeping on the farm farmer shot dead

खेत पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या

Sat, 18 Jun 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sleeping on the farm farmer shot dead
थाना दादों के गांव कसेर में बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
थाना दादों के गांव कसेर में गुरुवार रात खेत पर सो रहे एक बुजुर्ग किसान की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शव के पास पड़ोसी गांव नगला रम निवासी दो लोगों के आधार कार्ड व राशनकार्ड की फोटो कापी व चार अलग-अलग लोगों के फोटो और 140 रुपये पडे़ मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना दादों के गांव कसेर निवासी 65 वर्षीय किसान खूबीराम पुत्र लालसहाय रात को अपने खेत पर ही सोते थे। रोजाना की तरह गुरुवार की शाम को खेत पर एक नीम के पेड़ के नीचे चारपाई पर सोते समय रात में अज्ञात लोगों ने सिर में तमंचे से दो गोली मार कर हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह को जब परिजन खेत पर चाय लेकर पहुंचे तो खूबीराम का शव चारपाई पर खून में लथपथ पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र बालकिशन ने बताया कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। कुछ साल पहले 6 बीघा जमीन का ताऊ ने मेरी मां के नाम बैनामा करा दिया था। उसी को लेकर चाचा ने विरोध किया था, लेकिन सब शांत हो गया था। बालकिशन ने बताया कि मेरे पिता की लाश से कुछ दूर नाली में पड़ोसी गांव नगला रम निवासी दो लोगों के आधार व राशनकार्ड की फोटो कापी व चार अलग-अलग लोगों के फोटो और 140 रुपये पडे़ मिले जो पुलिस को सौंप दिये। ग्रामीणों ने बताया कि खूबीराम एक वैद्य भी थे जो हर मर्ज की देशी दवा देते थे। घटनास्थल पहुंचे सीओ अतरौली व एसपीआरए ने निरीक्षण ने कहा कि जांच की जा रही है। जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में सो रहे चौकीदार को मार डाला
खैर कोतवाली क्षेत्र में घटनाओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात्रि गांव नायल मेें एक खेत पर सो रहे 55 वर्षीय चौकीदार की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। यही नहीं उसके गुप्तांग पर भी चोट के निशान थे। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि नायल रोड पर अनिल अग्रवाल का खेत है। वह अपने खेत की चाहरदीवारी करा रहे हैं। गांव नायल निवासी बुद्धसेन पुत्र भगवंत लाल तीन माह से उनके खेत पर चौकीदारी कर रहा था। बताते हैं कि गुरुवार रात साढ़े नौ बजे वह अपने घर से खाना खाकर खेत पर गया था। सुबह तड़के उधर खेत की तरफ से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने उसका खून से सना शव चारपाई पर पड़े देखा। जिससे उनके होश उड़ गये, उन्होंने शोर मचा दिया और सूचना परिजनों को दी। सूचना पर चौकीदार के परिजन मौके पर पहुंच गये। सूचना पर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गये। बुद्वसेन के सिर में गोली लगी थी, आंख बाहर निकली थी। वहीं गुप्तांगों पर चोट के निशान थे। बुद्वसेन की किसी से रंजिश की बात सामने नहीं आई। लेकिन गांव में चर्चा थी कि बुद्वसेन ने तीन माह पूर्व गोवंश पकड़ कर ले जा रहे कुछ युवकों को देखकर शोर मचा दिया था। जिस पर वे बाइक छोड़ कर भाग गये थे। ग्रामीणों ने बाइक को आग के हवाले कर दिया था। ग्रामीण गोकशों द्वारा संभवत: उसी घटना का बदला लेना मान रहे हैं। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह का कहना है कि मृतक के बेटे मोहन ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही घटना की तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed