Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Aftab Hall Annexe In Shambles

एएमयू: आफताब हॉल की एनेक्सी का हाल-बेहाल, 20 बेड के बीच न कुर्सी-मेज और न पढ़ने की जगह, छत से झड़ता प्लास्टर

Mon, 23 Nov 2026 04:09 PM IST
Chaman Kumar Sharma इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 23 Nov 2026 04:09 PM IST
सार

एएमयू के आफताब हॉल की एनेक्सी का हाल-बेहाल है। यहां छात्रों की दिनचर्या कितनी मुश्किल होती होगी। एक तरफ रहने की सीमित जगह है तो दूसरी तरफ पढ़ने के लिए कुर्सी-मेज तक नहीं हैं। सवाल है कि छात्र अपना शोध कार्य कैसे करें, किताबें खोलकर एकाग्रता से पढ़ाई कहां करें और चैन की नींद कैसे लें ? 

विज्ञापन
AMU Aftab Hall Annexe In Shambles
आफताब हॉल के एनेक्सी की हालत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उच्च शिक्षा, शोध और उज्ज्वल भविष्य का सपना लेकर देश-दुनिया से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) आने वाले छात्रों को अगर रहने के लिए ही बेहतर माहौल न मिले तो उनके सपनों को उड़ान कैसे मिलेगी.. ? आफताब हॉल (आफताब को हिंदी में सूर्य कहते हैं) की एनेक्सी पर लगा ग्रहण इस सवाल को गंभीरता से उठा रहा है। 20 बेड वाले इस परिसर में छात्रों के लिए न कुर्सी-मेज हैं और न ही पढ़ने के लिए पर्याप्त जगह। छत और दीवारों से प्लास्टर व चूना झड़ता रहता है, जिससे कपड़े और बिस्तर गंदे हो जाते हैं।

विज्ञापन


बेड बिछने के बाद इतनी जगह भी नहीं बचती कि छात्र सुकून से बैठकर पढ़ सकें। यहां किसी छात्र के पास सामान रखने के लिए अलमारी है तो किसी के पास यह सुविधा भी नहीं है। पढ़ाई के लिए जरूरी बुनियादी इंतजामों की कमी के बीच ही छात्रों को अपना लक्ष्य पूरा करना पड़ रहा है। दिनभर की पढ़ाई के बाद आराम करने और अगली सुबह नई ऊर्जा के लिए जिस माहौल की जरूरत होती है, वह भी यहां नजर नहीं आता। 
विज्ञापन


छात्र नेता मोहम्मद सलमान गौरी ने बताया कि एनेक्सी की छत और दीवारों से प्लास्टर झड़ता है। भवन भी जर्जर हो चुका है। इस संबंध में डीएसडब्ल्यू प्रो. मोहम्मद अतहर अंसारी ने बताया कि कुछ हॉलों में साफ-सफाई ढंग से नहीं हो पा रही है, क्योंकि कर्मचारियों की कमी है और उनकी नियुक्तियां भी नहीं हो पा रही हैं। आफताब हॉल की सुविधाएं जल्द दुरुस्त कराई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

AMU Aftab Hall Annexe In Shambles
एसएस साउथ हॉल की वार्डन कोठी, इसे हॉल में बदलने की मांग - फोटो : अमर उजाला

कमरे में बेड हैं, पढ़ाई का इंतजाम नहीं
हॉल की एनेक्सी की तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां छात्रों की दिनचर्या कितनी मुश्किल होती होगी। एक तरफ रहने की सीमित जगह है तो दूसरी तरफ पढ़ने के लिए कुर्सी-मेज तक नहीं हैं। सवाल है कि छात्र अपना शोध कार्य कैसे करें, किताबें खोलकर एकाग्रता से पढ़ाई कहां करें और चैन की नींद कैसे लें ? छत और दीवारों की जर्जर हालत अलग परेशानी पैदा कर रही है।

106 साल की विरासत
106 वर्ष पहले स्थापित हुई एएमयू की पहचान देश की ऐतिहासिक शिक्षण संस्थाओं में है। किसी भी संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता केवल कक्षाओं और डिग्रियों से नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को मिलने वाले माहौल से भी तय होती है।

एसएस नॉर्थ हॉल का निरीक्षण आज
यूनिवर्सिटी अफसर सोमवार को एसएस नॉर्थ हॉल का निरीक्षण करेंगे। 22 नवंबर के अंक में “बदहाल पिंजड़े में छटपटा रहीं बुलबुलें” शीर्षक से छपी खबर के बाद यूनिवर्सिटी अफसर हरकत में आ गए हैं। डीएसडब्ल्यू प्रो. मोहम्मद अतहर अंसारी, बिल्डिंग डिपार्टमेंट के अफसरों के साथ हॉल का निरीक्षण करेंगे।

वार्डन की आलीशान कोठी पर उठे सवाल
यूनिवर्सिटी में वार्डन के लिए आलीशान कोठी बनी है, जिसमें सिर्फ एक-दो वार्डन रहते हैं। छात्रनेता अब्दुल वहीद ने इस कोठी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि अगर आलीशान कोठी को हॉल बना दिया जाए तो कम से कम 50 से 60 बेड लग सकते हैं। इससे विद्यार्थियों को सहूलियतें मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed