Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   international seminar education department in amu

Aligarh News: एएमयू में शिक्षा के भविष्य पर जुटेंगे देश-विदेश के विशेषज्ञ, विकसित भारत के लिए बनेगा ‘एजुकेशन 6.0’ का रोडमैप

Mon, 23 Nov 2026 02:33 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:33 PM IST
विज्ञापन
international seminar education department in amu
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के शिक्षा शास्त्र विभाग में बोलती विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर निकहत नसरीन

विज्ञापन
25 से 27 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, एआई और मानवीय मूल्यों के समन्वय से बदलेगी शिक्षा की तस्वीर

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव के बीच शिक्षा का स्वरूप कैसा होगा? क्या तकनीक शिक्षक की भूमिका को बदलने के बजाय उसे और प्रभावी बना सकेगी? विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में नई शिक्षा व्यवस्था की क्या भूमिका होगी? इन सवालों पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में देश-विदेश के शिक्षाविद् तीन दिन तक विचार-विमर्श करेंगे। शिक्षा शास्त्र विभाग की ओर से 25 से 27 नवंबर तक ‘इंटरनेशनल सेमिनार ऑन एजुकेशन 6.0 एंड विकसित भारत 2047’ आयोजित किया जाएगा।
सेमिनार में शिक्षाविद्, शोधकर्ता, नीति निर्माता, तकनीकी विशेषज्ञ और शिक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधि भविष्य की शिक्षण व्यवस्था पर अपने विचार साझा करेंगे। चर्चा का केंद्र एजुकेशन 6.0 की अवधारणा होगी, जिसमें मानव बुद्धिमत्ता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के समन्वय से शिक्षा को अधिक प्रभावी, नैतिक और रोजगारोन्मुख बनाने पर जोर दिया जाएगा। इस अवधारणा में एआई को शिक्षक का विकल्प नहीं, बल्कि शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया में सहयोगी के रूप में देखा गया है।
विज्ञापन

शिक्षा शास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. निकहत नसरीन ने बताया कि शिक्षा का स्वरूप समय के साथ शिक्षक केंद्रित व्यवस्था से संवादात्मक, डिजिटल और तकनीक आधारित मॉडल तक पहुंचा है। अब एजुकेशन 6.0 में तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाओं, नैतिकता, सामाजिक जिम्मेदारी और सतत विकास को जोड़ने की परिकल्पना है। विद्यार्थियों को केवल वर्तमान की नौकरियों के लिए नहीं, बल्कि भविष्य की अनिश्चित चुनौतियों के लिए तैयार करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह सेमिनार केवल विचार-विमर्श तक सीमित नहीं रहेगा। इसमें पाठ्यक्रम में बदलाव, कक्षा शिक्षण की गुणवत्ता, शिक्षकों के प्रशिक्षण और शिक्षा नीतियों में सुधार के लिए ठोस सुझाव तैयार किए जाएंगे। इन सुझावों को संस्थानों, सरकार और उद्योग जगत तक पहुंचाकर शिक्षा व्यवस्था में व्यावहारिक बदलाव का रास्ता तैयार करने का प्रयास होगा। इस मौके पर प्रो. साजिद जमाल, डॉ. अंजुम अहमद और एएमयू के पीआरओ उमर पीरजादा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed