{"_id":"6b0422d568293a7cc30d6f76","slug":"aligarh-anti-encroachment-drive-on-tasveer-mahal-road-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, बैनर-पोस्टर व होर्डिंग हटाए, 22500 रुपये जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: शहर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, बैनर-पोस्टर व होर्डिंग हटाए, 22500 रुपये जुर्माना वसूला
Mon, 23 Nov 2026 04:56 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 23 Nov 2026 04:56 PM IST
सार
शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अलीगढ़ नगर निगम ने अभियान चलाया। टीम ने बैनर, पोस्टर और होर्डिंग भी हटवाए। अतिक्रमण और गंदगी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 22,500 रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
जुर्माना रसीद देते अतिक्रमण हटाने वाली टीम के सदस्य
- फोटो : नगर निगम
विस्तार
अलीगढ़ शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने सोमवार को तस्वीर महल चौराहे से नौरंगी लाल इंटर कॉलेज रोड तक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर कब्जा जमाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अस्थायी अतिक्रमण हटवाया गया। बैनर, पोस्टर और होर्डिंग भी हटाए गए। अतिक्रमण और गंदगी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम की टीम ने 22,500 रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
सहायक नगर आयुक्त एवं जोनल अधिकारी तपस्या यादव के नेतृत्व में चले अभियान में कर अधीक्षक उपेंद्र वर्मा, एसएफआई केके सिंह, सुपरवाइजर शहजाद और प्रवर्तन दल की टीम शामिल रही। नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर रास्ता घेरने से बचने की हिदायत दी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया जाएगा। जब्त सामान वापस नहीं किया जाएगा। बार-बार अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी होगी। उन्होंने बताया कि अभियान की पूरी वीडियोग्राफी कराई गई है। दोबारा अतिक्रमण मिलने पर नगर निगम अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
