फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sit-in protest for student union elections continues for the 14th day; female students gather at Duck Pond

Aligarh News: छात्रसंघ चुनाव के लिए 14वें दिन भी धरना, डक पॉन्ड पर जुटीं छात्राएं

Mon, 05 Oct 2026 02:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Sit-in protest for student union elections continues for the 14th day; female students gather at Duck Pond
एएमयू डक पॉन्ड पर दर्शन करतीं छात्राएं।  - फोटो : samvad
एएमयू में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर चल रहा छात्रों का धरना रविवार को 14वें दिन भी जारी रहा। डक पॉन्ड पर छात्राें से ज्यादा छात्राएं जुटीं। भूख हड़ताल पर बैठे निलंबित छात्र यासिर फहद की तबीयत खराब हो रही है। शनिवार को बंद किए गए बाब-ए-सैयद समेत सभी गेट को छात्रों ने खोल दिया।
विज्ञापन



रविवार देर शाम पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा धरना स्थल पर पहुंचीं और आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक और सांविधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। छात्रसंघ की बहाली को लेकर छात्रों की मांग जायज है। उन्होंने कहा कि वह यूनिवर्सिटी प्रशासन से मुलाकात कर छात्रों की मांगों को उनके सामने रखेंगी। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की स्थिति पर चिंता भी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन और सरकार के बीच तालमेल का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी मांगों के लिए भूख हड़ताल या विरोध का रास्ता अपनाने की स्थिति क्यों बनी, इस पर यूनिवर्सिटी प्रशासन को जवाब देना चाहिए। सुमैया ने छात्रों को भरोसा दिया कि उनकी मांगों को संबंधित अधिकारियों के सामने रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर वह छात्रों के बीच मौजूद रहेंगी और उनके मुद्दे को उठाती रहेंगी। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि छात्रों ने गेट खोल दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के पास लगातार शिक्षक और स्वयं पहुंच रहे हैं। उनसे प्रतिनिधिमंडल बनाने की बात कह रहे हैं, जो यूनिवर्सिटी के उच्चाधिकारियों के समक्ष अपनी बात कह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed