{"_id":"5fd66dc18ebc3e41a4677176","slug":"silver-star-won-the-match-aligarh-news-ali2510535163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिल्वर स्टार ने जमाया ट्राफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिल्वर स्टार ने जमाया ट्राफी पर कब्जा
विज्ञापन
त्रिकोणीय सीरीज की विजेता अलीगढ़ सिल्वर टीम
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित स्वर्गीय दामोदर माहेश्वरी मेमोरियल अंडर-14 वनडे सीरीज के फाइनल में अलीगढ़ सिल्वर स्टार ने अलीगढ़ डायमंड स्टार को रोमांचक मुकाबले में 5 रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
सिल्वर स्टार के कप्तान भव्य जैन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पूरी टीम 108 रन पर सिमट गई। लकी कुमार ने 18 रन व दीपांशु सैनी और युवराज सिंह ने 17-17 रन का योगदान दिया। डायमंड स्टार की ओर से सचिन कुमार ने 5 विकेट लिए। जवाब में डायमंड स्टार की पूरी टीम 103 रन पर ढेर हो गई। शिवम कुमार ने 57 रन बनाए। सिल्वर स्टार के अंश गोयल ने छह विकेट लिए। युवराज सिंह ने दो व भव्य जैन ने एक विकेट लिया। अंश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सचिन स्टार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। सीरीज में ऑलराउंड प्रदर्शन करने पर सचिन को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। लकी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, अंश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, मानस बाथम को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर व लक्ष्य जैन को सर्वश्रेष्ठ फील्डर चुना गया।
अतिथि मुकेश कुमार शर्मा, मनोज मौर्य, राहुल वार्ष्णेय व अंकित माहेश्वरी ने खिलाड़ियों को ट्राफी प्रदान की। एकेडमी के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संजय जैन, नरेश कुमार, प्रशांत माहेश्वरी, रविंद्र जैन, सुनील वार्ष्णेय, अभिषेक बाथम, मोंटू कुमार, राजेश पाठक, अजय शर्मा, मयंक, हर्ष, कुणाल, अमन आदि उपस्थित रहे।