फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shortage of roadways buses

अलीगढ़ : चुनाव में लगीं रोडवेज बसें... यात्री बेबस

Sat, 12 Feb 2022 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Shortage of roadways buses
गांधी पार्क बस अड्डे पर बस में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करते यात्री । - फोटो : CITY OFFICE
विधान सभा चुनाव में रोडवेज बसों के लगने के कारण यात्री परेशान हैं। शनिवार को गांधी पार्क बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। यात्री बस में चढ़ने के लिए एक दूसरे से भिड़ गए। बाहर से आने वाली बसें भी भरी थीं। ऐसे में लोग खिड़कियों से बस के अंदर जाने की जद्दोजहद करते रहे। यात्री इस हड़बड़ी में थे कि कैसे भी उन्हें बस में सीट मिल जाए। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और महिला यात्रियों को हुई।
विज्ञापन

विधान सभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने 25 हजार निजी व व्यावसायिक वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। परिवहन निगम ने मंडल से 300 से ज्यादा बसों को चुनाव ड्यूटी में लगाया है। फरवरी में सहालग भी तगड़ा है। ऐसे में शनिवार को गांधी पार्क बस स्टैंड, सेटेलाइट बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ थी। घंटों इंतजार के बाद भी बसें नहीं मिल रही थीं। एटा, कासगंज, हाथरस, आनंद विहार, बुलंदशहर, मेरठ, सादाबाद, आगरा, मथुरा डिपो की बसें जैसे ही बस स्टैंड के बाहर लगतीं। यात्री गेट की जगह खिड़कियों से घुसने की कोशिश करते। इस दौरान लोगों की आपस में बहस भी हुई। यात्रियों का कहना था कि घंटों से बस स्टैंड पर खड़े हैं, लेकिन बस का कोई अता पता नहीं है। शनिवार को लोग थक हार कर बस अड्डों पर ही बैठ गए। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशान महिलाएं व बुजुर्ग रहे। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि बसों के अतिरिक्त फेरे लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed