फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sharjil Imam's bail application filed, hearing on 12

शरजिल इमाम की जमानत अर्जी दायर, सुनवाई 12 को

Fri, 06 Nov 2020 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sharjil Imam's bail application filed, hearing on 12
दिल्ली तिहाड़ जेल में निरुद्ध जेएनयू छात्र नेता शरजिल इमाम की अलीगढ़ में दर्ज राष्ट्रद्रोह के मुकदमे में जमानत की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निचली अदालत से जमानत खारिज होने के बाद अब बृहस्पतिवार को सत्र न्यायालय में जमानत अर्जी दायर की गई है, जिस पर न्यायालय ने सुनवाई के लिए 12 नवंबर तारीख नियत की गई है।
विज्ञापन

सीएए-एनआरसी विरोधी प्रदर्शन के दौरान एएमयू में छात्रों के धरने को संबोधित करने आए शरजिल इमाम का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे देश को बांटने संबंधी बयान दे रहे थे। इसी तरह के बयान उन्होंने दिल्ली व असोम में भी दिए। उन पर यहां सिविल लाइंस, दिल्ली व असोम में राष्ट्रद्रोह के अलग-अलग मुकदमे दर्ज हुए। बाद में गिरफ्तारी होने पर वे दिल्ली जेल में निरुद्ध हैं। पिछले दिनों अलीगढ़ न्यायालय में उन्हें तलब किया गया था और सिविल लाइंस में दर्ज मुकदमा उन पर तामील कराया गया था।
विज्ञापन

इस मुकदमे में निचली अदालत में जमानत दायर की गई, जिसे खारिज कर दिया गया। अब उनके अधिवक्ता अहले नवी व शाहिद अली खां ने बताया कि बृहस्पतिवार को शरजिल इमाम मूल निवासी बिहार हाल निवासी दिल्ली की जमानत अर्जी सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में दायर की गई है, जिसमें अनुरोध किया गया है कि पुलिस ने उन पर जो आरोप लगाए हैं, वे गलत हैं। अत: उन्हें जमानत दी जाए। इस अर्जी पर न्यायालय ने सुनवाई के लिए 12 नवंबर तारीख नियत कर दी है। बता दें कि शरजिल के भाई मुज्जमिल इमाम यहां पैरोकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed