फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Scorpio collides with tractor, seven people injured

Aligarh News: स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर में भिड़ंत, सात लोग हुए घायल

Sat, 30 Sep 2023 01:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 30 Sep 2023 01:45 AM IST
सार

गोंडा थाना क्षेत्र के भोज नगरिया मजूपुर सुबकरा निवासी स्कॉर्पियो कार चालक रंजीत सिंह पुत्र हरपाल सिंह अपने परिवार के लोगों को लेकर राजघाट गंगा स्नान करने गये थे। वापस आते वक्त स्कॉर्पियो ल्होसरा के पास के निकट अमरपुर गांव पर बने कट के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर से भिड़ गई। टक्कर लगते ही कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
Scorpio collides with tractor, seven people injured
सड़क दुर्घटना - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ पलवल हाईवे पर शुक्रवार शाम स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर में सात लोग घायल हो गये। स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की हालात गंभीर होने पर उन्हें एएमयू के जेएन मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। क्षतिग्रस्त हुई स्कॉर्पियो व ट्रैक्टर को लोधा पुलिस ने थाना परिसर में खड़ा करा दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गोंडा थाना क्षेत्र के भोज नगरिया मजूपुर सुबकरा निवासी स्कॉर्पियो कार चालक रंजीत सिंह पुत्र हरपाल सिंह अपने परिवार के लोगों को लेकर राजघाट गंगा स्नान करने गये थे। वापस आते वक्त स्कॉर्पियो ल्होसरा के पास के निकट अमरपुर गांव पर बने कट के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर से भिड़ गई। टक्कर लगते ही कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना में घायल स्कॉर्पियो सवार वासुदेव पुत्र करूआलाल, राजेंद्र, राजवीर सिंह पुत्र विपती राम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामवती देवी पत्नी हरप्रसाद, माहेश्वरी देवी पत्नी गोपी, कुश पुत्र बलवीर की हालात गंभीर होने पर उन्हें एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि घायलों की तरफ से थाने में कोई तहरीर नही आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed