फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   school bus accident,Thirty cats, two serious

स्कूल बस पलटने से तीस चुटहिल, दो गंभीर

Sat, 13 Jan 2018 02:06 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sat, 13 Jan 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
school bus accident,Thirty cats, two serious
हादसे के बाद बस से विद्यार्थियों को बाहर निकालते ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala
शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे टप्पल थाना क्षेत्र के लालपुर मोड़ पर छात्र-छात्राओं से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में मौजूद सभी 30 छात्र-छात्राएं चुटहिल हो गए। इनमें दो छात्राओं को गंभीर हालत में जेवर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा होते ही बस में चीखपुकार मच गई। चालक बस छोड़कर भाग निकला। राहगीरों के साथ आसपास के ग्रामीणों ने दौड़कर सभी को बस से बाहर निकाला। 
विज्ञापन


यह स्कूल बस रायपुर स्थित आरजे इंटर कॉलेज की है। गांव महाराजगढ़, किशनपुर, लालपुर, आदमपुर, घरबरा आदि से छात्र-छात्राओं को बस लेने गई थी, तभी लालपुर मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नेहा पुत्री वेदप्रकाश (17) निवासी लालपुर एवं ज्ञानवती पुत्री अशोक (17) निवासी महाराजगढ़ को गंभीर चोटें आने पर जेवर (गौतमबुद्धनगर) के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

दोनों इंटर मीडिएट की छात्राएं हैं।

हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हादसे से दहशत में आए कुछ छात्र-छात्राओं के आंसू थम नहीं पा रहे थे। उनका कहना था कि लंबे समय से कंडम बस चलाई जा रही थी। घटना के दौरान बस चलाने वाला ड्राइवर भी नया था। जानकारी मिलने पर स्कूल प्रबंधक भी पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस का स्टेयरिंग फेल हो गया था, जिसके चलते बस पलटी। उस समय बस में 10-12 छात्र-छात्राएं ही थे। 
- ओंकार सिंह, प्रबंधक, आरजे इंटर कॉलेज रायपुर।
मौके पर हमारे पहुंचने से पहले ही बस का चालक भाग चुका था। बस भी सीधी की जा चुकी थी। वहां कोई घायल नहीं मिला। अगर कोई तहरीर देगा तो कार्रवाई की जाएगी। 
- रवेंद्र सिंह, एसआई, थाना टप्पल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed