{"_id":"63053341a2932500a701583c","slug":"scheduled-family-attacked-in-nagla-mallah-aligarh-news-ali29876280","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला मल्लाह में अनुसूचित परिवार पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला मल्लाह में अनुसूचित परिवार पर हमला
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र के नगला मल्लाह में मंगलवार देर रात अनुसूचित परिवार पर घर में घुसकर हमला बोल दिया गया। गैर समुदाय के लोगों पर रास्ते में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में इस हमले का आरोप है। देर रात इस परिवार के समर्थन में भाजपाई थाने पहुंच गए थे। जहां मुकदमा आदि के लिए तहरीर दी जा रही थी।
हुआ यूं कि बुजुर्ग किशोरी लाल देर रात अपने नाती को पैदल दुकान से खाने की चीज दिलाकर ला रहे थे। रास्ते में मोहल्ले के ही गैर समुदाय के व्यक्ति की गाड़ी खड़ी थी। इस दौरान किशोरी लाल ने कह दिया कि गाड़ी थोड़ा साइड में खड़ी कर लिया करो। इसी बात पर उन्हें धकियाकर गिरा दिया।
विरोध पर घर में घुसकर कई लोगों ने हमला बोल दिया और परिजनों को पीटा। इस मारपीट में घर की महिलाओं के चोट आई हैं। उनके बेटे शेर सिंह की सूचना पर भाजपा नेता राहुल चेतन, अजय गुप्ता आदि पहुंच गए।
विज्ञापन
बाद में थाने ले जाकर तहरीर दी गई। परिवार का आरोप है कि इन लोगों से प्लाट के विवाद में पहले से रंजिश चल रही है। इसी के चलते यह घटना की गई है। क्वार्सी पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद