{"_id":"5ee280a38ebc3e42dc3a3786","slug":"sampling-of-staff-of-private-hospitals-started-samples-of-15-people-city-office-news-ali235914728","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : निजी अस्पतालों के स्टाफ की सैंपलिंग शुरू, 15 लोगों के सैंपल लिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : निजी अस्पतालों के स्टाफ की सैंपलिंग शुरू, 15 लोगों के सैंपल लिये
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : CITY OFFICE
कोरोना संक्रमण की रोकथाम प्रति गंभीर मुख्यमंत्री बचाव के इंतजामों एवं पाजीटिव मरीजों की प्रतिदिन की रिपोर्ट ले रहे हैं। डीएम ने सभी अफसर व कर्मचारियों को आगाह किया है कि वे किसी भी राहत और बचाव के काम में लापरवाही न बरतें, अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई तय है। इधर निजी अस्पतालों में स्टाफ की सैंपलिंग का काम बृहस्पतिवार से आरंभ हो गया। पहले दिन 15 लोगों का सैंपल लिया गया।
कोरोना संक्रमण से बचाव एवं घर घर चल रही स्क्रीनिंग की समीक्षा बैठक में डीएमओ डा. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि शहर में घर-घर सर्वे के अन्तर्गत कोविड-19 के समरूप लक्षण वाले 34 व्यक्तियों की सैंपलिंग हुई। इसमें 3 व्यक्तियो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटव आई है। ये तीनों सराय लवरिया की महिलायें हैं। डीएम ने निर्देश दिये कि प्रधानाचार्य राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज द्वारा होम्योपैथिक की जो दवा उपलब्ध कराई गयी है उसे एल-2 अस्पताल पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं एल-1 अस्पताल सीएचसी अतरौली में भर्ती कोविड-19 से संक्त्रस्मित मरीजों को खिलाई जाये। उसके बाद उनकी जॉच कराई जाये। यदि जॉच रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाये।
सीएमओ ने बताया कि निजी अस्पतालों में उनके नर्स एवं वार्डवॉय की सैंपलिंग का कार्य आरंभ हो गया है। बृहस्पतिवार को 15 व्यक्तियों की सैंपलिंग कराई गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।