फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ruckus in Hathras Court complex: Accused in front of hundreds of people

हाथरस दीवानी न्यायालय परिसर में बवाल: सैकड़ों लोगों के सामने पुलिस से दोबारा भिड़ गए अभियुक्त

Thu, 07 Nov 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in Hathras Court complex: Accused in front of hundreds of people
सैकड़ों लोगों के सामने पुलिस से दोबारा भिड़ गए अभियुक्त
विज्ञापन

कचहरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। चोरी केे मामले में वांछित खंदारीगढ़ी का संजय पुत्र होतीराम को उसके दो बेटों और पत्नी को जब पुलिस ने पुलिस मजामत का मुकदमा कायम पेशी के लिए दीवानी न्यायालय लाई तो फिर दोबारा ये अभियुक्त पुलिसकर्मियों से भिड़ गए।
न्यायालय ने इन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इसके बाद इन सभी को पुलिस कोर्ट के बाहर लाई। इस दौरान इन आरोपियों ने पुलिस की जीप में बैठने से इंकार कर दिया। तभी एक महिला ने एक दारोगा को जोरदार तमाचा मार दिया। यहां सैकड़ों वकीलों व अन्य लोगों के सामने ये अभियुक्त पुलिस से उलझ गए और खुद को पुलिस से छुड़ाने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन

पुलिस और इन आरोपियों के बीच मारपीट होते देखकर वहां अफरा-तफरी मच गई। काफी मजमा लग गया। इन्हें पकड़कर गाड़ी में बैठाना पुलिसकर्मियों के लिए मुश्किल भरा हो गया। ऐसे में पुलिस ने इनकी जमकर धुनाई की और हंगामा मचा रहे दो युवकों को रस्से से बांधकर उन्हे गाड़ी में डाला। अन्य पुलिस फोर्स भी वहां पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद इनको पुलिस ने काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed