फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Roadways employees staged a protest at the Regional Manager's office

Aligarh News: रोडवेज कर्मियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Thu, 17 Sep 2026 02:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees staged a protest at the Regional Manager's office
सूतमिल रोडवेज वर्कशाॅप में धरना प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचरी संघ के पदा​धिकारी।  - फोटो : samvad
समस्याओं का समाधान और विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ ने क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने प्रबंध निदेशक को संबोधित ज्ञापन रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा को सौंपा।
विज्ञापन




संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो 21 सितंबर को लखनऊ स्थित परिवहन निगम मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन



संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, आंदोलन के पहले चरण में 10 सितंबर को गेट मीटिंग कर कर्मचारियों को मांगों के संबंध में जागरूक किया गया था। इसके बाद दूसरे चरण में बुधवार को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रबंधन को लगातार अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान क्षेत्रीय संरक्षक विनोद कुमार शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष शांति स्वरूप, क्षेत्रीय मंत्री अनिल कुमार शर्मा, हीरालाल उपाध्याय, पुरुषोत्तम उपाध्याय, तुषार चौधरी, अमित उपाध्याय ने कहा कि मांगों का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। धरने में अलीगढ़ क्षेत्र के विभिन्न डिपो और इकाइयों से बड़ी संख्या में कर्मचारी पहुंचे। इनमें सोरन सिंह, अभिषेक पंडित, बच्चू सिंह, राजेंद्र सिंह, शिवम शर्मा, मुकेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed