फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RSS padadhikari shot and looted bike in Aligarh

Aligarh News: मडराक में संघ पदाधिकारी को गोली मार बाइक लूटी, बोलेरो सवारों ने की वारदात

Sat, 17 Dec 2022 01:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 17 Dec 2022 01:22 PM IST
सार

अलीगढ़ के मडराक में आरएसएस के दाऊजी नगर शाखा के कार्यवाह को बोलेरो सवारों ने गोली मारकर बाइक लूट ली। घायल को नाजुक हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है। 

विज्ञापन
RSS padadhikari shot and looted bike in Aligarh
आरएसएस के दाऊजी नगर शाखा के कार्यवाह नवनीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र में शुक्रवार देर रात आरएसएस के दाऊजी नगर शाखा के कार्यवाह नवनीत को बोलेरो सवारों ने गोली मारकर बाइक लूट ली। इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया, जब वे अपनी हाथरस अड्डा स्थित डॉग फूड की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी बोलेरो सवार बदमाशों ने उन्हें पीछे से घेरकर हमला कर दिया। गोली पीछे से रीड़ की हड्डी में लगी है। घायल को नाजुक हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है। देर रात तक घटना के मूल में लूट के साथ साथ रंजिश से जुड़ा पहलू भी देखा जा रहा है। मगर बाइक न मिलने के कारण लूट का अंदेशा भी जताया ता रहा है।
विज्ञापन


मूल रूप से आगरा रोड के गांव मुकुंदपुर के 35 वर्षीय नवनीत सिंह का सासनी गेट क्षेत्र में हाथरस अड्डा पर डाग फूड का व्यापार है। रोजाना की तरह वे अपने प्रतिष्ठान को बंद कर रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे मुकुंदपुर मोड़ पर पहुंचे, तभी उन्हें बोलेरो सवारों ने रोक लिया। हालांकि अभी पुष्टि नहीं है, मगर बोलेरो का पीछे से आना बताया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने रुकते ही नवनीत के गोली मारी, जो बगल से रीड़ की हड्डी में जा लगी और वे बाइक से गिर गए। इसके बाद नवनीत खुद को बचाने की गरज से खेतों में शोर मचाते हुए भागे। इसी बीच बदमाश भी भाग गए। इसके बाद नवनीत ने पहले परिवार को खुद फोन किया और फिर पुलिस को फोन किया। खबर पर आनन-फानन नवनीत को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी मेडिकल गए। फिर वहां से मौके पर पहुंचे। जहां सीओ इगलास राघवेंद्र सिंह संघ घटनास्थल का मुआयना किया। साथ में जरूरी निर्देश दिए। इधर, संघ पदाधिकारी पर हमले की सूचना पर सांसद सतीश गौतम, विधायक अनिल पाराशर, राजकुमार सहयोगी, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन गुप्ता, डा.निशित शर्मा, निखिल माहेश्वरी, शिवम अग्रवाल सहित संघ के तमाम पदाधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। साथ में सपा नेता सलमान शाहिद ने भी पहुंचकर हाल चाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एसएसपी स्तर से टीमों का गठन कर दिया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी आदि भी दिखवाए जा रहे हैं। इधर, सीओ इगलास राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी परिवार से भी कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पा रही है। घटना को लूट या रंजिश दोनों ही पहलुओं से जोड़कर देखा जा रहा है। खुद पीड़ित की बाइक नहीं मिली है।

मेडिकल में ले जाते हुए

तो बाइक लूट ले गए हमलावर
इस घटना के समय नवनीत बाइक पर सवार थे और उसी पर उनका थैला टंगा था। घटना वन चेतना चंद्र से चंद कदम पहले हुई। गोली लगने के बाद वे बाइक से गिरे और फिर खेतों की ओर दौड़े। इसके बाद उन्हें यह नहीं मालूम कि हमलावर वापस शहर की ओर गए या फिर आगरा रोड की ओर गए। साथ में पुलिस को उनकी बाइक और उस पर टंगा थैला भी नहीं मिला है। इस पहलू को ध्यान में रखकर घटना बाइक लूट से जोड़कर देखी जा रही है। फिलहाल पुलिस लूट और रंजिश दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

टोल के सीसीटीवी में नहीं मिली पंजाब नंबर की बोलेरो
पुलिस की जांच व घायल से मिली जानकारी के आधार पर पता चला है कि इस घटना में प्रयुक्त बोलेरो पर पंजाब का नंबर था। इसके आधार पर घटना स्थल से एक किमी आगे मडराक टोल पर सीसीटीवी दिखवाए गए। मगर घटना के बाद उस दिशा में कोई इस नंबर की बोलेरो जाती कैदनहीं पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed