{"_id":"648f5b1da2b1609fcd0841e4","slug":"reading-one-co-course-will-be-compulsory-in-every-semester-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हर सेमेस्टर में एक सह पाठ्यक्रम अनिवार्य होगा पढ़ना, ऐसे बनेगा ग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हर सेमेस्टर में एक सह पाठ्यक्रम अनिवार्य होगा पढ़ना, ऐसे बनेगा ग्रेड
Mon, 19 Jun 2023 05:59 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 19 Jun 2023 05:59 AM IST
सार
स्नातक स्तर के हर विद्यार्थियों के लिए तीन वर्ष में छह सेमेस्टर होंगे। हर सेमेस्टर में एक सह पाठ्यक्रम भी होगा। छह सेमेस्टर की तरह छह सह पाठ्यक्रम भी हैं। इनमें भोजन, पोषण व स्वच्छता, प्राथमिक चिकित्सा और स्वास्थ्य, मानव मूल्य और पर्यावरण अध्ययन, शारीरिक शिक्षा और योग, विश्लेषणात्मक योग्यता और डिजिटल जागरुकता, संचार कौशल और व्यक्तित्व विकास है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए हर सेमेस्टर में एक सह पाठ्यक्रम पढ़ना अनिवार्य कर दिया गया है। यह अनिवार्यता आरएमपीयू राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रकोष्ठ ने की है।
स्नातक स्तर के हर विद्यार्थियों के लिए तीन वर्ष में छह सेमेस्टर होंगे। हर सेमेस्टर में एक सह पाठ्यक्रम भी होगा। छह सेमेस्टर की तरह छह सह पाठ्यक्रम भी हैं। इनमें भोजन, पोषण व स्वच्छता, प्राथमिक चिकित्सा और स्वास्थ्य, मानव मूल्य और पर्यावरण अध्ययन, शारीरिक शिक्षा और योग, विश्लेषणात्मक योग्यता और डिजिटल जागरुकता, संचार कौशल और व्यक्तित्व विकास है। इन सभी सह पाठ्यक्रम को न्यूनतम 40 फीसदी अंकों के साथ विद्यार्थी को उत्तीर्ण करना अनिवार्य है। विद्यार्थी की अंक तालिका पर इनके ग्रेड तो अंकित होंगे, लेकिन उन्हें सीजीपीए की गणना में शामिल नहीं किया जाएगा। सह पाठ्यक्रम को उत्तीर्ण किए बिना विवि द्वारा विद्यार्थी को निकास करने पर प्रमाण पत्र, डिप्लोमा या डिग्री उपाधि आवंटित नहीं होगी। अनिवार्य सह पाठ्यक्रम की 75 फीसदी अंकों की बाह्य परीक्षा का संचालन विवि के राष्ट्रीय शिक्षा प्रकोष्ठ करेगा।
ऐसे बनेगा ग्रेड
विद्यार्थी द्वारा अर्जित आंतरिक व बाह्य परीक्षाओं में प्राप्तांक को जोड़कर विवि ग्रेड व पर्सेंटाइल बनेगा।
ग्रेड विवरण अंकों की सीमा ग्रेड प्वाइंट
ओ आसाधारण 91-100 10
ए-प्लस सर्वश्रेष्ठ 81-90 9
ए बहुत अच्छा 71-80 8
बी-प्लस अच्छा 61-70 7
बी औसत से ज्यादा 51-60 6
सी औसत 41-50 5
पी उत्तीर्ण 33-40 (स्नातक) 4 (परास्नातक)