{"_id":"6aea5168805bcaa02a0ef91e","slug":"25-kg-of-sonpapdi-destroyed-in-khair-aligarh-news-c-2-1-ali1027-1105195-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: खैर में 25 किलो सोनपपड़ी नष्ट कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: खैर में 25 किलो सोनपपड़ी नष्ट कराई
विज्ञापन
सोनपपड़ी।
- फोटो : Archive
दिवाली से पहले मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खैर क्षेत्र में सोनपपड़ी बनाने वाली दो इकाइयों पर छापा मारा। इस दौरान अस्वच्छ तरीके से तैयार हो रही करीब 25 किलो सोनपपड़ी नष्ट कराई गई। वहीं, मिलावट की आशंका के चलते तेल, मैदा और तैयार मिठाइयों के नमूने जांच के लिए लिए गए।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय दीपक सिंह ने बताया कि बहादुरगंज सब्जी मंडी, खैर स्थित सोनपपड़ी निर्माणशाला से रिफाइंड पाम ऑयल, पतीसा के दो और मैदा का एक नमूना लिया। कुल चार नमूने संग्रहीत किए गए। निर्माणशाला में अस्वच्छ खाद्य पदार्थ तैयार किए जाने पर करीब 25 किलो पतीसा कारोबारी की सहमति से नियमानुसार नष्ट कराया गया।
इसके बाद टीम ने फतेह नगला, खैर स्थित दूसरी सोनपापड़ी निर्माणशाला से भी रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और तैयार पतीसा के एक-एक नमूने लिए गए। सारसौल जीटी रोड स्थित लक्ष्मी स्वीट सेंटर से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छैना, रसगुल्ला का नमूना लिया।