{"_id":"6aea51c9e4a5fe1744082603","slug":"aligarh-pac-defeated-bareilly-in-the-inter-unit-cricket-tournament-aligarh-news-c-2-gur1004-1104658-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अंतरवाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता में अलीगढ़ पीएसी ने बरेली को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अंतरवाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता में अलीगढ़ पीएसी ने बरेली को हराया
विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय करतीं कमांडेंट।
- फोटो : samvad
45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के मैदान पर 27वीं अंतरवाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन, मुरादाबाद क्रिकेट प्रतियोगिता- 2026 का शुभारंभ हुआ। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में 43वीं वाहिनी पीएसी एटा, 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा और 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद की टीमों ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सेनानायक पूजा यादव व सचिव सत्यम ने संयुक्त रूप से किया। पहला मुकाबला 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा और 43वीं वाहिनी पीएसी एटा के बीच खेला गया। एटा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 130 रन बनाए। टीम की ओर से जयप्रकाश ने सर्वाधिक 31 रन की पारी खेली। जवाब में इटावा की टीम 15 ओवर में 84 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। एटा की ओर से आशीष पाल ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए। एटा ने यह मुकाबला 46 रन से जीत लिया।
दूसरा मुकाबला 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ और आठवीं वाहिनी पीएसी बरेली के बीच खेला गया। अलीगढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 229 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के सलामी बल्लेबाज सुमित कुमार ने 66 गेंदों में 135 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अतुल ने 27 रन बनाए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बरेली की टीम 16 ओवर में 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अलीगढ़ की ओर से अंकुर ने तीन और मुन्ना ने दो विकेट लिए। अलीगढ़ ने यह मुकाबला 115 रन से जीत लिया।
तीसरा मुकाबला 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा और 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के बीच खेला गया। गाजियाबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 68 रन पर सिमट गई। जवाब में आगरा की टीम ने छह ओवर में 70 रन बनाकर 10 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दिन का चौथा मुकाबला 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ और 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के बीच खेला गया। मेरठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गगन के 40 रन की मदद से 125 रन बनाए। जवाब में गाजियाबाद की टीम ने 19 ओवर में 130 रन बनाकर चार विकेट से जीत हासिल की। गाजियाबाद की ओर से विवेक ने सर्वाधिक 29 रन बनाए।