{"_id":"67ee77bd318764adfb097cdd","slug":"reactions-to-the-wakf-amendment-bill-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Waqf Amendment Bill: कहीं विरोध तो कहीं खुशी, बांटी गई मिठाई, बजे ढोल, आईं ये प्रतिक्रियाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Waqf Amendment Bill: कहीं विरोध तो कहीं खुशी, बांटी गई मिठाई, बजे ढोल, आईं ये प्रतिक्रियाएं
Thu, 03 Apr 2025 05:30 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 03 Apr 2025 05:30 PM IST
सार
वक्फ संशोधन बिल पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई हैं। किसी ने विरोध तो किसी ने समर्थन किया है। कहीं लड्डू बंटे तो कहीं ढोल बजे।
विज्ञापन
वक्फ संशोधन बिल को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री आमिर रशीद ने बांटी मिठाई
- फोटो : स्वयं
विस्तार
लोकसभा में पेश किए गए वक्फ संशोधन विधेयक पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक वर्ग का कहना है कि वक्फ संपत्ति के मामले में सरकार का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिल का विरोध किया जाएगा, जबकि दूसरी तरफ बिल पेश होने पर मिठाई भी बांटी गई। बिल का समर्थन करने वालों का कहना है कि इससे मुस्लिमों का कल्याण होगा।
विज्ञापन
मुसलमानों से 1200-1300 साल पहले की संपत्ति छीनने की कोशिश की जा रही है। यह भाजपा सरकार और आरएसएस की साजिश है। वक्फ संपत्ति के मामले में गैर मुस्लिम प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि गैर मुस्लिमों के बोर्ड में मुस्लिमों का प्रतिनिधित्व नहीं होगा। यह मुस्लिमाें के साथ भेदभाव किया जा रहा है।-प्रो. मुफ्ती जाहिद खान, पूर्व अध्यक्ष, सुन्नी थियोलॉजी, एएमयू
विज्ञापन
भाजपा सरकार की देशभर में मुस्लिम समाज की वक्फ की जमीन और करीब आठ लाख संपत्तियों पर नजर गड़ी है। 1.2 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति पर सरकार नियंत्रण करना चाहती है। अल्लाह की संपत्ति बचाने के लिए आंदोलन ऐसा होगा कि भाजपा सरकार को जनता की लोकतांत्रिक ताकत का अहसास हो जाएगा।-आगा युनुस, कांग्रेस नेता
विज्ञापन
भारत में जितनी भी वक्फ संपत्ति है, वह सब इमाम हुसैन की है। इसको हम लोगों ने अगर संभालकर रखा होता तो इससे भारत में गरीबी नहीं होती। वक्फ की आय का ज्यादा हिस्सा इमाम हुसैन की अजादारी पर खर्च होता। हमें सरकार से उम्मीद है कि इमाम हुसैन के वक्फ की हिफाजत करेगी।-सैयद नादिर अब्बास नकवी, सचिव, अंजुमन तंजीमुल अजा सोसायटी
बिल का विरोध सिर्फ एक समुदाय का नहीं है, बल्कि न्याय, पारदर्शिता और हकदारी की आवाज है। भाजपा वह पार्टी है, जिसे जमीनों से बहुत लगाव है। रेलवे को इस सरकार ने बेचा है। डिफेंस की जमीन बेची है। अब वक्फ बोर्ड की जमीन बेचने की तैयारी कर रहे हैं। इस बिल को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।-हमीद घोसी, महानगर अध्यक्ष सपा
वक्फ संशोधन बिल के जरिये एक समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। जब से भाजपा की सरकार देश व प्रदेश में आई है, तब से ऐसे ही कानून लाए जा रहे हैं, जिससे एक समुदाय की भावनाएं आहत होती रहें। इनमें सीएए, एनआरसी, तीन तलाक शामिल हैं। सरकार बेरोजगारी, गरीबी, स्वास्थ्य, शिक्षा पर ध्यान नहीं दे रही है।-नौशाद कुरैशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस
वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पेश होने पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया है। मोदी सरकार इस संशोधन के जरिये करोड़ों मुसलमानों के उत्थान के लिए काम करने जा रही है। वक्फ किसी भी दबे-कुचले या पिछड़े मुसलमान के काम नहीं आया है। बिल से मुसलमानों के कल्याण का रास्ता खुलेगा।-आमिर रशीद, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा