Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   reaction of BJP and SP candidates after Khair counting of votes

खैर: सुरेंद्र ने जनता, मोदी-योगी को दिया जीत का श्रेय, सपा की चारु ने कहा-2027 में फिर से लड़ूंगी चुनाव

Sun, 24 Nov 2024 03:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 24 Nov 2024 03:10 PM IST
सार

सपा की पराजित प्रत्याशी डॉ. चारू कैन ने कहा कि वह चुनाव हारी हैं। इससे उनका मनोबल नहीं टूटा है। अपनी कमियों को सुधरेंगी और फिर से आगामी 2027 में विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन
reaction of BJP and SP candidates after Khair counting of votes
भाजपा के सुरेंद्र दिलेर और सपा की चारु केन - फोटो : स्वयं

विस्तार

खैर के नवनिर्वाचित विधायक सुरेंद्र दिलेर ने अपनी जीत का श्रेय खैर विधानसभा क्षेत्र की जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जिले के सभी जनप्रतिनिधियों को दिया है। वहीं, सपा प्रत्याशी डॉ. चारू कैन में अपनी हार को सहजता से स्वीकार कर कमियों को सुधारने एवं क्षेत्र की जनता के बीच बने रहने की बात कही।

विज्ञापन


धनीपुर मंडी में 23 नवंबर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खैर विधानसभा सीट से उपचुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई। सबसे पहले डाक से मिले बैलेट मतपत्रों की गिनती हुई। इसके बाद बूथवार ईवीएम मशीन की मतगणना शुरू हुई। भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर पहले राउंड से ही अपनी निकटतम सपा प्रत्याशी डॉ. चारु कैन पर बढ़त बनाने के साथ ही हर राउंड में आगे बने रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

कमियों में सुधार कर 2027 में फिर से लड़ूंगी चुनाव : चारू कैन

उधर, सपा की पराजित प्रत्याशी डॉ. चारू कैन ने कहा कि वह चुनाव हारी हैं। इससे उनका मनोबल नहीं टूटा है। कहीं ना कहीं वह जनता को समझने में कमी कर गई। वह अपनी कमियों में सुधार करने के साथ पुनः क्षेत्र की जनता के बीच रहकर अपनी कमियों को सुधरेंगी और फिर से आगामी 2027 में विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी।
भाजपा में जश्न
एसडीएम ने सौंपा जीत का प्रमाण पत्र, भाजपाइयों ने मनाया जश्न
दोपहर 02:15 बजे 31वें राउंड में सुरेंद्र दिलेर ने चारू कैन को 38,393 मतों से हराने के साथ भाजपा की हैट्रिक लगाते हुए जीत का परचम लहराया। जीत से भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। धनीपुर मंडी के बाहर कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर थिरकने के साथ ही खुशियां मनाते रहे। जीत के बाद सुरेंद्र दिलेर ने जिले के प्रभारी व प्रदेश के गन्ना एवं चीनी मिलें मंत्री चाैधरी लक्ष्मीनारायण, बराैली विधायक ठा. जयवीर सिंह आदि की माैजूदगी में रिटर्निंग ऑफिसर व एसडीएम खैर महिमा राजपूत ने प्रमाण पत्र भी सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed