फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ration was not given by getting thumbs up, preparing to file a case

अंगूठा लगवाकर नहीं देता था राशन, मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी

Wed, 19 Oct 2022 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Ration was not given by getting thumbs up, preparing to file a case
जिले में राशन वितरण में भारी गड़बड़ी सामने आ रही हैं। ऐसे ही एक मामले में डीएसओ को जांच में राशन डीलर की शिकायत सही मिली है। राशन डीलर के यहां स्टॉक भी कम पाया गया है अब राशन डीलर के खिलाफ विभागीय स्तर से मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि पिछले काफी समय से खेड़िया रफायतपुर के डीलर रतनपाल की शिकायत मिल रही थी। आरोप था कि राशन डीलर कार्ड धारकों से अंगूठा लगवा लेता था और उन्हें राशन नहीं देता है। हर महीने कोई न कोई कारण बताकर उन्हें टरका देता था। इस प्रकरण में शिकायत को लेकर उन्होंने क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक प्रमोद कुमार के साथ इसकी गांव पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

कार्ड धारकों के बयान लिए गए। इसमें अनियमितताओं के आरोप सही मिले हैं। कार्ड धारकों ने बताया कि डीलर हर महीने अंगूठा लगवाते हैं, लेकिन राशन कभी-कभी ही देते हैं। गोदाम की जांच में स्टॉक भी कम पाया गया है। अक्तूबर माह का ही करीब 35 क्विंटल राशन कम था। उन्होंने बताया कि ऐसे में अब संबंधित राशन डीलर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत्योदय कार्ड धारकों को दीपावली पर तीन किलो चीनी
प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले अंत्योदय कार्ड धारकों को बड़ी तोहफा दिया है। उन्हें 18 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्रति कार्ड तीन किलो चीनी का आवंटन किया जाएगा। इसको लेकर आदेश जारी हो गया है। जुलाई से लेकर सितंबर तक यह चीनी वितरित की जा रही है।

डीएसओ शिवाकांत पांडेय ने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारकों को दीपावली पर चीनी का वितरण होगा। इसके साथ ही अन्य कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन का वितरण किया जाएगा। इन्हें पांच किलो प्रति यूनिट के हिसाब से चावल का वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed