{"_id":"66070402866d8ec8690ddd10","slug":"rape-victim-regains-consciousness-now-in-icu-aligarh-news-c-114-1-sali1013-100786-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दुष्कर्म पीड़िता को होश आया, अभी आईसीयू में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दुष्कर्म पीड़िता को होश आया, अभी आईसीयू में
Fri, 29 Mar 2024 11:40 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में होली के दिन सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी को शुक्रवार की शाम पं. दीनदयाल संयुक्त जिला अस्पताल में होश आ गया है। हालांकि वह अभी भी आईसीयू में है। वहीं सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर कुछ लोगों ने पीड़िता को न्याय दिए जाने की मांग की है।
इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पकड़ने के बाद अदालत के आदेश पर जेल भेज चुकी है। दो आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनको पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। पीड़िता के परिवार वालों के अनुसार अस्पताल और गांव में सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस को हटा लिया गया है।
बताते हैं कि आरोपियों की धमकी और अपने साथ हुई घटना से अवसाद में आई किशोरी नहर में जान देने पहुंची थी, जहां से पीएसी की रहने वाली एक महिला उसे समझाकर अपने साथ ले गई। रात में उसने महिला को सामूहिक दुष्कर्म होने की जानकारी दी, जिसके बाद मंगलवार को वह महिला पीड़िता को लेकर थाने पहुंची थी और पुलिस को सारी जानकारी दी थी।