फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raja Mahendra Pratap Singh University exam will be held in May on OMR sheet

Raja Mahendra Pratap Singh University: मई में ओएमआर शीट पर परीक्षा, करने होंगे 75 अंक के 75 प्रश्न

Thu, 03 Apr 2025 05:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 03 Apr 2025 05:45 PM IST
सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी में कोरोना काल के बाद से अब तक स्नातक की सम और विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं ओएमआर शीट पर हो रही हैं। मई में भी ओएमआर शीट पर सम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap Singh University exam will be held in May on OMR sheet
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) से संबद्ध महाविद्यालयों की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं मई में होंगी। इस बार परीक्षार्थियों को 75 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। पूर्णांक 75 अंकों का है। पहले 65 प्रश्नों के उत्तर देने पड़ते थे। अंकों को जोड़ने में दिक्कत होने की वजह से परीक्षा समिति ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


कोरोना काल के बाद से अब तक स्नातक की सम और विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं ओएमआर शीट पर हो रही हैं। मई में भी ओएमआर शीट पर सम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। 12 अप्रैल तक परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन


एमआईएस का संपूर्ण परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 15 अप्रैल और परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 17 अप्रैल निर्धारित की गई है। नए शैक्षिक सत्र में सम सेमेस्टर और विषम सेमेस्टर की ओएमआर शीट पर और लिखित परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मई में सम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। इस बार परीक्षा समिति ने प्रश्नपत्र 85 के बजाय 100 प्रश्न कर दिया है। पहले 85 में से 65 प्रश्नों के उत्तर देने पड़ते थे। जिसका 75 अंक का पूर्णांक होता था। अब 100 में से 75 प्रश्न हल करने होंगे, जिनके 75 अंक होंगे। इन प्रश्नों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।-अजय कृष्ण यादव, परीक्षा नियंत्रक, आरएमपीएसयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed