फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rain in Aligarh

बारिश और सर्द हवाओं नें बढ़ा दी ठिठुरन

Thu, 09 Jan 2020 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Rain in Aligarh
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज रैन बसेरे में बारिश में टपकता पानी और सोते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
सुबह बूंदा बांदी और शाम को अच्छी खासी बारिश ने बुधवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह पलट कर रख दिया। पूरे दिन सूरज नहीं निकला। बारिश और हवाओं के चलते सर्दी का पलटवार हो गया। बारिश के चलते नगर निगम के अस्थायी रैन बसेरों में पानी भर गया। उनका फर्श भीग गया। बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। बाजारों में कीचड़ हो गई। जहां पर सीवर लाइन की खुदाई आदि चल रही है या नाला बना रहा है, वहां पर समस्या और बढ़ गई।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से ही बूंदा बांदी की स्थिति थी। पूरे दिन रुक रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इस दौरान सर्दी का प्रकोप भी बढ़ा। पूरे दिन सरकारी कार्यालयों और अन्य जगहों पर लोग सर्दी से बचने के लिए आग तापते देखे गए और चाय का आनंद लेते देखे गए। दिन किसी तरह बीता तो शाम को झमाझम बारिश ने सर्दी को और भी तल्ख कर दिया। बारिश के चलते नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज, केला नगर चौराहे पर बने अस्थायी रैन बसेरे गीले हो गए। इनसे पानी टपकने लगा। यह ठहरने वाली स्थिति में नहीं रहे। मैरिस रोड चौराहा, आईटीआई रोड, जीटी रोड आदि स्थानों पर सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। जिसके चलते यहां पर खुदाई हुई है। बारिश के चलते यहां पर कीचड़ हो गई। जिससे और भी स्थिति खराब हो गई। देर रात तक बारिश का क्रम रुक रुक कर जारी था।
विज्ञापन

जनवरी में होती रहेगी मौसम की लुका छिपी
एएमयू के भूगोल विभाग के चेयरमैन प्रो. अतीक अहमद सिद्दीकी ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में उथपल पुथल मची है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं ओले पड़ रहे हैं। जिससे सर्दी कम नहीं हो रही है। हां, बारिश होने से गलन में कुछ कमी जरूर महसूस हो रही है। अभी तक 15 जनवरी और उसके बाद मौसम का यही हाल बना रहेगा। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 10 से 11 के बीच और न्यूनतम 6 डिग्री तक दर्ज हुआ है। बारिश शाम को ज्यादा हुई है।

 बारिश में स्कूल से छुट्टी के बाद छाता लगाकर जाते बच्चे।

बारिश में स्कूल से छुट्टी के बाद छाता लगाकर जाते बच्चे।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed