{"_id":"5e71341a8ebc3ea81c17dfa5","slug":"railway-station-platform-ticket-price-has-raised-to-50-rupees-just-to-avoid-crowd-aligarh-news-ali229354918","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतर्कता: अलीगढ़ जंक्शन का प्लेटफार्म टिकट 15 अप्रैल तक 50 रुपये का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतर्कता: अलीगढ़ जंक्शन का प्लेटफार्म टिकट 15 अप्रैल तक 50 रुपये का
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन कोराना वायरस के संक्रमण के डर से पसरा सन्नाटा।
- फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों के क्रम में अब उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने अलीगढ़ स्टेशन का प्लेटफार्म टिकट 15 अप्रैल तक 50 रुपये का कर दिया है। यह आदेश मंगलवार रात से लागू किया गया है। इसके पीछे का मुख्य मकसद स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ को जुटने से रोकने का है। इधर, जानकारी मिली है कि कानपुर से दिल्ली के बीच दौड़ने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों को बंद करने की तैयारी में हैै। मंगलवार देर शाम प्रयागराज में अधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया।
दरअसल, प्लेटफार्म टिकट लेकर लोग प्लेटफार्म पर जाकर बैठ जाते हैं और यहां वाईफाई का इस्तेमाल करने लगते हैं। अलीगढ़ जंक्शन पर भी दिनभर ऐसे लोगों का जमावड़ा लगा रहता है, जो कि निशुल्क वाईफाई की सुविधा का लाभ लेने स्टेशन पर पहुंचते हैं। प्रतिदिन यहां 300 से 500 प्लेटफार्म टिकट की बिक्री होती है। मगर, एक बड़ी संख्या ऐसी भी है जो बिना प्लेटफार्म टिकट के भी परिसर में घूमती फिरती है। इधर, अलीगढ़ से आठ ईएमयू ट्रेनें दिल्ली और टूंडला के बीच चलती हैं। इधर, टूंडला से कानपुर के बीच चार ईएमयू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है।
इनमें प्रतिदिन करीब 20 हजार यात्री यात्रा करते हैं। एनसीआर के जनसंपर्क अधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के मुताबिक अलीगढ़ सहित प्रयागराज, मिर्जापुर, इटावा, टूंडला स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट के दाम बढ़ाकर 50 रुपये कर दिए गए हैं। मुंबई में लोकल ट्रेनों को बंद किया गया है। कानपुर से टूंडला और अलीगढ़ से गाजियाबाद, दिल्ली, पुरानी दिल्ली के बीच एक दर्जन से अधिक ईएमयू ट्रेनों का संचालन होता है। संभावना है कि इनकों भी कुछ समय के लिए बंद किया जा सकता है। फिलहाल, आदेश आने पर स्थिति साफ होगी।