{"_id":"5ffdfe328ebc3e33252fd578","slug":"public-facing-scavengers-city-office-news-ali253593794","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा डालने पर पब्लिक से भिड़े सफाईकर्मी, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनीपुर गांव में हुए पथराव के बाद घटना स्थल पर पड़ी ईटें।
- फोटो : CITY OFFICE
Link Copied
महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र में जीटी रोड स्थित धनीपुर पर मंगलवार दोपहर सफाईकर्मियों ने कूड़ा फेंकने आई महिला से अभद्रता कर दी। इसे लेकर बखेड़ा हो गया। दोनों ओर से मारपीट के बीच पथराव तक हो गया। इस पथराव में दो लोग जख्मी हुए हैं। खबर पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
राज्यपाल के आगमन से पहले जीटी रोड पर धनीपुर प्राइमरी स्कूल वाली गली के बाहर दोपहर में नगर निगम के सफाई कर्मी सफाई कर रहे थे। तभी रोहदासी नाम की महिला कूड़ा डालकर वापस जाने लगी। इस पर सफाईकर्मियों विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई। महिला का आरोप है कि एक सफाईकर्मी ने उसके साथ अभद्रता कर गाली गालौज कर दी। इस खबर पर तमाम लोग एकत्रित हो गए और कहासुनी के साथ ही हाथापाई पथराव शुरू हो गया। खबर पर पहुंची पुलिस को आता देख दोनों पक्षों के लोग तितर-बितर हो गए। बाद में पुलिस ने भीड़ को शांत किया। इस दौरान महिला सहित दो लोग जख्मी हुए हैं। इंस्पेक्टर हरिभान सिंह राठौर के अनुसार कूड़ा डालने के विवाद में झगड़ा हो गया था। अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।